विद्यालय वित्त प्रबंध के सिद्धान्त - Principles of School Budget
विद्यालय वित्त प्रबंध के सिद्धान्त - Principles of School Budget
१) विद्यालय का वित्तीय प्रबंध साधारण रूप से प्रसंगानुकूल प्रदत्त सामग्री का सही ढंग से संगठन है।
(२) वित्तीय प्रबंध बजट के प्रशासन पर नियंत्रण रखने की प्रक्रिया है।
(३) अच्छे वित्तीय प्रबंध के आधार है। सरलता, पर्याप्तता तथा प्रमाणीकरण।
४) वित्तीय प्रबंध में ऑडिट के लिए विशेष स्थान है।
५) प्रधानाध्यापक वित्तीय नियमों में परिवर्तन नहीं कर सकता।
६) वित्तीय प्रबंध का कार्य प्रधानाध्यापक का उत्तरदायित्व है।
(७) वित्तीय प्रबंधन शैक्षिक कार्यक्रम की सफलता की कुंजी है।
विद्यालय वित्त प्रबंध की समस्याएँ एवं समाधान (Problems and Solutions of school Budget)
१) पहल का अभाव (Lack of Starting)
विद्यालय वित्त प्रबंध में सबसे गंभीर समस्या है, पहल का अभाव। यदि विद्यालय में कोई भी शैक्षिक कार्यक्रम वित्तीय नियमों के अनुकुल नहीं है तो प्रधानाध्यापक वित्तीय अनियमितता का दोषी माना जाता है।
(२) रिकार्ड की समस्या (Problem of Record)
रिकार्ड रखने के लिए प्रशिक्षण की आवश्यक होती है इसिलिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक और अन्य अध्यापकों को रिकार्ड रख-रखाव का प्रशिक्षण देना आवश्यक है।
३) ऑडिट संबंधी समस्या (Audit Problems )
विद्यालय में ऑडॉट इतना शक्तिशाली नियंत्रण रखता है कि प्रधानाध्यापक ऑडिट की प्रतिकूल टिप्पणी की भय से विद्यालय कार्यक्रमों में आवश्यकता से अधिक सावधानी बरतते है।
४) अनुदान संबंधी समस्या ( Subsidy Problems )
अनुदान प्राप्त करने वाले विद्यालय को कई बार सरकार से अनुदान देरी से प्राप्त होता है। जिससे उनको सारी वित्तीय व्यवस्था अस्त व्यस्त हो जाती है।
५) एक मद से दूसरे मद में राशि के स्थानांतरण की समस्या ( Problem of Transfer of money from one to other Head)
कई बार बजट में जिन कार्यक्रमों के लिये धन राशि स्वीकृत की गई है, उसमें वह धन राशि खर्च नहीं हो पाती और इस बची हुई राशि को किसी दूसरे मद में
व्यय करने का अधिकार नहीं होता यह अधिकार प्रधानाध्यापक को होना चाहिए।
बजट संबंधी प्रक्रिया (Budgetary Process)
बजट संबंधी प्रक्रिया को निम्नलिखित तीन भागों में बाँटा गया है।
१) बजट का निर्माण:
बजट अनुमान तैयार करना।
बजट अनुमान को एकीकृत करना।
प्रबंध अधिकारियों का निर्णय
२) बजट की स्वीकृति।
बजट का प्रबंधकीय मण्डल में प्रस्तुतीकरण
बजट पर चर्चा।
अनुदान मांगो पर मतदान
३) बजट का कियान्वयन:
१ वित्तीय साधनों का एकत्रीकरण।
२. एकत्रित कोषों का संरक्षण तथा वितरण
3. लेखा संधारण
वार्तालाप में शामिल हों