प्रबंध लेखापाल अथवा नियंत्रक के गुण - Qualities of a Management Accountant or Controller
प्रबंध लेखापाल अथवा नियंत्रक के गुण - Qualities of a Management Accountant or Controller
सामान्यतः एक प्रबंध लेखापाल में निम्नलिखित गुणों का होना आवश्यक माना गया है -
(1) लेखांकन का ज्ञान (Knowledge of Accounting) प्रबंध लेखापाल को वित्तीय लेखाकन एव लागत लेखाकन की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। यदि उसे लेखाकन की सम्पूर्ण जानकारी नहीं होगी तो वह प्रबंधकों को वांछित सूचना का प्रेषण नहीं कर पायेगा।
(2) सांख्यिकी का ज्ञान (Knowledge of Statistics) प्रबंध लेखापाल को सांख्यिकी की विभिन्न विधियों की भी अच्छी जानकारी होनी चाहिए। सांख्यिकी विधियों की सही जानकारी होने पर ही वह समकों का उचित वर्गीकरण एवं विश्लेषण करके उन्हें रेखाचित्रों चार्टो,
तालिकाओं आदि के माध्यम से विभिन्न स्तर के प्रबंधकों के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है।
(3) अर्थशास्त्र का ज्ञान ( Knowledge of Economics) मांग और आपूर्ति के आधार पर मूल्य निर्धारण, अनुकूलतम उत्पादन मात्रा का निर्धारण, पूंजी का पूर्ण उपयोग आदि बातें अर्थशास्त्र के नियमों पर आधारित हैं। इनको ध्यान में रखते हुए प्रबंध लेखापाल द्वारा भावी अनुमान लगाये जाते हैं तथा संस्था की भावी नीति का निर्धारण किया जाता है। अतः प्रबंध लेखापाल को अर्थशास्त्र का पूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है।
(4) कानून का ज्ञान ( Knowledge of Law) वर्तमान व्यवस्था कानूनी जटिलताओं से घिरी हुई है। वस्तुत: एक व्यावसायिक संस्था को आयकर अधिनियम, कम्पनी अधिनियम आदि अनेक कानूनों के अन्तर्गत कार्य करना पड़ता है। नयी अश-पूजी का निर्गमन, लाभाश का वितरण,
ह्रास एवं सचय, अन्तिम खातों का प्रकाशन एवं अंकेक्षण आदि के लिए भी विभिन्न कानूनी व्यवस्थाए हैं, जिनका पालन किया जाना आवश्यक है। अतः नियन्त्रक को व्यवसाय को प्रभावित करने वाले समस्त • कानूनों का ज्ञान होना चाहिए।
(5) मनोविज्ञान का ज्ञान (Knowledge of Psychology) प्रबंध लेखापाल का कार्य केवल लागतो पर ही नियन्त्रण करना नहीं है बल्कि अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर भी नियन्त्रण करना है। कार्यकारी अधिकारी होने के कारण उसे उनसे कार्य लेने के साथ-साथ अन्य विभागाध्यक्षों से सहयोग भी लेना होता है। इन सभी कार्यों के लिए उसे एक कुशल मनोवैज्ञानिक विश्लेषक होना भी आवश्यक है जिसके लिए मनोविज्ञान का ज्ञान परमावश्यक है।
(6) व्यक्तिगत गुण (Personal Qualities) - एम. ई. मर्फी के अनुसार प्रबंध लेखापाल में प्रबंधकों के विचार को जानने, उनके द्वारा मांगी गई सूचना के महत्त्व को समझने, संस्था की लाभदायकता तथा प्रगति सम्बन्धित विषयों पर सोचने एवं प्रबन्धकों से विचार विमर्श करने, एक विशेषज्ञ सलाहकार की आवश्यक समझ, व्यवहार कुशलता, ईमारदारी, कार्य की प्रति निष्ठा, विनोदी स्वभाव आदि गुणों का होना आवश्यक है।
वार्तालाप में शामिल हों