बुद्धि के मापन से जुड़े प्रश्न - questions related to the measurement of intelligence

बुद्धि के मापन से जुड़े प्रश्न - questions related to the measurement of intelligence


बुद्धि के मापन से जुड़े अनेक प्रश्न हमारे मन में आते है। जैसे-


• क्या हम बुद्धि को शरीर के तापक्रम की तरह माप सकते है?


• शरीर के तापक्रम को मापने के लिए सेंटीग्रेड इकाई से युक्त थर्मामीटर का उपयोग होता और यह स्वतंत्र इकाई होती है, यह मापन अत्यधिक विश्वसनीय होती हैं इसके विपरीत बुद्धि को मापने के लिए इस प्रकार की किसी भी पैमाने का उपयोग नहीं किया जता ।


• क्या हम बुद्धि को कपडे के टुकड़े की तरह माप सकते है?


• बुद्धि जिसे हम मापना चाहते हैं कपडे की तरह की वस्तु नहीं हैं। इसका कोई मूर्त स्वरुप नहीं होता हैं। यह अपने आप में एक विचार या अवधारणा मात्र हैं। अतः इसका मापन नहीं हो सकता हैं।


• हम बुद्धि परीक्षा से बुद्धि का परीक्षण कैसे कर सकते हैं?


• सामान्य तौर पर बुद्धि परीक्षा के लिए परीक्षण का उपयोग किया जाता है जिसमे परीक्षा पुस्तिका, उत्तर कापियाँ, उत्तरों के मूल्यांकन के लिए अंक तालिका और परीक्षा निर्देशिका हेट है। 


• परीक्षा पुस्तिका में पूर्तियों को हल करने के निर्देश होते हैं। इन पूर्तियों के हल उत्तर पुस्तिका में होता हैं। उत्तरों के मूल्यांकन के लिए अंक तालिका को देखा जाता है। जिसके उपरांत परिणाम को बुद्धि के रूप निष्कर्ष दिया जाता हैं।


• बुद्धि लब्धि है और इसे कैसे मापा जा सकता है?


• विलियम स्टर्न ने सबसे पहले इसका प्रयोग किया। स्टर्न ने अनुभव किया कि यदि छ: वर्ष का बच्चा दस वर्ष की आयु के बच्चे के सामान कार्य करता है तो वह अपनी आयु के औसत बच्चो से 10/6 अर्थात1.66 दर्जे अधिक बुद्धिमान होगा अर्थात व्यक्ति के मानसिक विकास को मापने के लिए उन्होंने मानसिक आयु/वास्तविक आयु अनुपात बनाया और उसे बुद्धि लब्धि की संज्ञा दी | दशमलव अनुपात को दूर करने के लिए उन्होंने अनुपात को 100 गुणा करने का नियम बनाया और इस I.Q निकालने का निम्न सूत्र बन गया - बुद्धि लब्धि (I.Q) = मानसिक आयु / वास्तविकX100