परामर्श और मार्गदर्शन में शोध - Research in counseling and guidance
परामर्श और मार्गदर्शन में शोध - Research in counseling and guidance
मार्गदर्शन एवं परामर्श सेवाओं के विकास के लिए इनसे सम्बंधित शोध कार्य भी करने आवश्यक होते हैं। फ्रैंक डब्ल्यू. मिलर ने शोध को निम्नलिखित तीन बातों के लिए आवश्यक बताया है-
1. मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्य में लगातार सुधार के लिए।
2. विद्यालय तथा समुदाय द्वारा मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम के निरंतर समर्थन के लिए।
3. विद्यालय स्टाफ के मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्य का शैक्षिक कार्यक्रम, अतिरिक्त विद्यालय गतिविधियों तथा प्रशासन में योगदान की सूझबूझ पैदा करने के लिए शोध या अनुसंधान सेवा का सम्बन्ध मार्गदर्शन तथा परामर्श की परिस्थितियों के सम्बन्ध में तथ्यों को इकट्ठा करने, सिद्धांतों के प्रतिपादन करने तथा परामर्श सेवाओं का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन करने से होता है। इस सेवा में पत्राचार विधि का उपयोग भी किया जाता है।
वार्तालाप में शामिल हों