शोध के उद्देश्य - research objectives

शोध के उद्देश्य - research objectives


संक्षेप में हम शोध के निम्नलिखित उद्देश्य निर्धारित कर सकते हैं-


1. निर्देशन अथवा मार्गदर्शन कार्यक्रमों में सुधार करना।


2. व्यावसायिक उत्तरदायित्वों को पूरा करना।


3. व्यक्ति के व्यावसायिक विकास को प्रोत्साहित करना


4. खोज में सहायता करना


5. अन्य सूचना सेवाओं जैसे व्यक्तिगत आधार संकलन सामग्री, उपक्रम सेवा, परामर्श सेवा, नियुक्ति सेवा, अनुवर्ती सेवा तथा आत्म-तालिका सेवा की प्रभावशीलता तथा उपयोगिता को बढ़ाने के लिए शोध कार्य अनिवार्य होता है। इन सभी सेवाओं की प्रभावशीलता इनके मूल्यांकन पर निर्भर करती है। इसके अतिरिक्त नई परिस्थितियों में निर्मित नई प्रविधियों को खोजने के प्रति रूचियों का विकास करने के लिए भी शोधकार्य आवश्यक है।


6. अनेक राष्ट्रीय तथा शैक्षिक स्तरों पर मार्गदर्शन एवं परामर्श-कार्य में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों की सहायता के लिए तथा इनसे सम्बंधित समस्याओं को दूर करने के लिए भी शोध कार्य महत्वपूर्ण है।