विविधता का सम्मान और समावेशन - Respect and Inclusion of Diversity

विविधता का सम्मान और समावेशन - Respect and Inclusion of Diversity


प्रत्येक व्यक्ति की विशेषता विविधता के रूप में उसके व्यक्तित्व का अभिन्न अंग होती है। प्रत्येक व्यक्ति यह भी चाहता है कि उसकी इन विशिष्टताओं का अन्य के द्वारा स्वागत एवं सम्मान हो। जिस प्रकार आप अपनी विविधता के आधार पर किसी भी प्रकार के बहिष्करण को नहीं स्वीकार कर सकते हैं उसी प्रकार आपके विद्यार्थी भी चाहेंगें कि उनकी विविधताओं का सम्मान और पोषण हो । आप स्वयं से सवाल पूछें कि -


• क्या आपकी कक्षा में सभी विद्यार्थी सहज महसूस करते हैं?


• क्या आप अपने कक्षा के विद्यार्थियों की पृष्ठभूमि से भलीभाँति परिचित है?


• आप अपने कक्षा में विद्यार्थियों के लिए सीखने के जिन तरीकों का इस्तेमाल करते हैं क्या वह सभी की सहभागिता को प्रेरित करता है?


• आपकी कक्षा में कौन से विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्हें अधिगम सम्बन्धी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है?


• आपकी कक्षा में कौन से विद्यार्थी ऐसे हैं जो अपने रचनात्मकता के कारण विशिष्ट हैं?


• कक्षा में प्रत्येक विद्यार्थी की विविधता का सम्मान और समावेशन हो, इसके लिए एक शिक्षक के रूप में हमें निम्नलिखित तथ्यों को ध्यान में रखना चाहिए