शिक्षा में तकनीकी की भूमिका - Role of Technology in Education

शिक्षा में तकनीकी की भूमिका - Role of Technology in Education


शिक्षा में तकनीकी की भूमिका शैक्षिक तकनीकी के हार्डवेयर उपागम से जुड़ी है। यह शैक्षिक प्रक्रिया को समृद्ध तथा प्रभावकारी बनाता है, जिससे शैक्षिक उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से हो सकती है। विज्ञान तथा इंजीनियरिंग के क्षेत्र से प्राप्त तकनीकी की प्रभावात्मकता को देखते हुए इसका प्रयोग शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है। यह हमें दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से जोड़ता है तथा देश के सुदूर इलाकों तक शिक्षा को पहुँचाने की क्षमता रखता है। आज तकनीकी से प्राप्त आभासी अनुभव वास्तविक अनुभव के समतुल्य प्रभावी है तथा शिक्षा में इसकी आवश्यकता एवं क्षमता को नकारा नहीं जा सकता । तकनीकी से प्राप्त कई उपकरणों तथा अनुप्रयोगों को शिक्षण-अधिगम को रोचक एवं गत्यात्मक बनाने के लिए व्यवहार में लाया जाता है। यह ज्ञान के संचयन, संचरण एवं विकास में अहम भूमिका निभाता है।