समय सारिणी - schedule
समय सारिणी - schedule
यदि विद्यालय का कार्य कुशलतापूर्वक चलाया जाना है, तो विद्यालय के संपूर्ण कार्य की एक विस्तृत योजना होनी चाहिए, जिसमें विद्यालय के प्रतिदिन के निर्धारित समय का विभिन्न विषयों एवं क्रियाओं आदि के लिए विभाजन हो। ऐसी योजना का समय सारिणी, जिससे प्रतिदिन के समय को विभिन्न विषयों एवं क्रियाओं के बीच विभाजित किया गया हो, विद्यालय की आंतरिक व्यवस्था के लिए बहुत ही आवश्यक तत्व है। इसके अभाव में विद्यालय के कार्य में अस्त-व्यस्त होने की संभावना रहती है। समय सारिणी निर्माण में विद्यालय के अधिकारियों को बड़ी सतर्कता रखनी चाहिए, क्योंकि उत्तम समय सारिणी के बन जाने पर ही विद्यालय कार्य को कुशलतापूर्वक चलाया जा सकता है। इसके साथ ही उत्तम ही उत्तम तालिका शक्ति, समय एवं धन के दुरूपयोग को रोकती है तथा बालकों को अपने व्यक्तित्व के विकास के लिए सुवसर प्रदान करती है। अतः विद्यालय के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए विद्यालय के समस्त तत्वों भौतिक एवं मानवीय को कार्यरूप में परिणत करने के लिए समय-तालिका या प्रतिदिन के कार्यक्रम की योजना परमावश्यक है, जिससे समस्तू उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सुव्यवस्थित रूप से कार्य किया जा सके। समय-तालिका का निर्माण बालकों तथा शिक्षकों दोनों के दृष्टिकोन से आवश्यक है।
वार्तालाप में शामिल हों