माध्यमिक व उच्चत्तर - secondary and higher
माध्यमिक व उच्चत्तर - secondary and higher
माध्यमिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान का पाठ्यक्रम व पुस्तकें सामाजिक विज्ञान शिक्षण में इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र आदि विषय सम्मिलित है। सामाजिक विज्ञान का पाठ्यक्रम छात्रों को समाज के पास लाकर समाज का सकारात्मक परीक्षण करने में सक्षम बनाता है। यह एक चुनौतीपूर्ण कार्य है कि सामाजिक विज्ञान शिक्षण के द्वारा छात्रों को समाज एवं राष्ट्र के विकास के अनुकूल बनाया जाए। सामाजिक विज्ञान का महत्व रचनात्मक कार्य की नींव तैयार करने में उपयुक्त है। छात्रों में स्वतंत्रता, विश्वास, पारस्परिक सम्मान, विविधता आदि मानवीय गुणों के प्रति सम्मान की भावना का विकास करने का दायित्व सामाजिक विज्ञान पर है। सामाजिक विज्ञान शिक्षण का पाठ्यक्रम रुचिपूर्ण एवं आनंददायक होना जरूरी है। सामाजिक विज्ञान की पाठ्यचर्या का मुख्य उद्देश्य उपयोगितावादी प्रकृति का है। राजनीति विज्ञान की सहायता से संवेदनशील एवं उत्तरदायी नागरिक का निर्माण कर सकते है। ऐतिहासिक और समकालीन विषय पर चर्चा का आधार स्थान इतिहास विषय है।
वार्तालाप में शामिल हों