संवेदनशीलता का प्रशिक्षण - Sensitivity training
संवेदनशीलता का प्रशिक्षण - Sensitivity training
इसके अंतर्गत भिन्न और नए तरी के से सोचने का अवसर दिया जाता है जैसे आप अपने घर के आस-पास कैसी ध्वनियाँ सुनते हैं? आप बादलों में क्या-क्या आकार देखते हैं।
प्रेक्षणः बच्चों को अपने आस-पास की चीजों को देखने प्रेक्षण करने तथा इन्हें लिखने के लिए प्रेरित करना।
शब्द प्रयोग: समान अक्षर से आरंभ होने वाले विभिन्न शब्दों से वाक्यों का निर्माण। बहुल प्रयोगः विभिन्न वस्तुओं जैसे पेंसिल, कप, बल्ब, समाचार पत्र, इत्यादि के सामान्य तथा असामान्य उपयोगों की जिन्हें हम सोच सकते हैं, सूची बनाना।
कहानी लेखन: बच्चों को कुछ वाक्य देकर, उनसे कहानी पूरी करने को कहना या अलग ढंग से लिखने को कहना।
अन्वेषणः भोजन हेतु नया व्यंजन, संगीत उपकरण, कलम, स्टैंड, किताब पर चिह्न लगाने की कलम या दैनिक उपयोग की कोई चीज बनाना।
वर्गीकरण: विभिन्न प्रकार की वस्तुओं और अवधारणों का वर्गीकरण।
वार्तालाप में शामिल हों