समाजमितिय आँकड़ों का विश्लेषण - Sociometric data analysis

समाजमितिय आँकड़ों का विश्लेषण - Sociometric data analysis

समाजमिति से प्राप्त आँकड़ों के विश्लेषण की तीन प्रविधियाँ हैं -


1) समाजमितीय मैट्रिक्स (Sociometric Matrix)


2) समाज आलेख - (Sociogram)


3) समाजमितिय सूचकांक (Sociometric Index) 


1) समाजमितीय मैट्रिक्स :- समाजमितीय मैट्रिक्स वह मैट्रिक्स होती है जो वर्गाकार अर्थात nxn होता है । यहाँ ॥ से तात्पर्य समूह में सदस्यों की संख्या से होता है। इस मैट्रिक्स का विशिष्ट प्रकार से विश्लेषण करके निष्कर्ष प्राप्त कर लिए जाते हैं।


2) समाज-आलेख :- समाज-आलेख वह विधि है जिसमें समूह के सदस्यों द्वारा एक-दूसरे के प्रति किए गए पसन्दों को एक आलेख पर या सादे कागज पर चित्र बनाकर दिख लाया जाता है जिसमें विभिन्न तीरों की सहायता से पसन्द-नापसन्द को स्पष्ट किया जाता है । समाज-आलेख को मात्र देखने से ही समूह के सदस्यों के अन्तर वैयक्तिक सम्बन्धों का पता चल जाता है।


3) समाजमितीय सूचकांक:- समाजमिति में कुछ सूचकांक ज्ञात करके समूह के सदस्यों के अन्तर वैयक्तिक सम्बन्धों का अन्दाज मिल जाता है। ऐसे कई तरह के सूचकांक प्रचलित हैं परन्तु उनमें से निम्नालिखित सूचकांक सर्वाधिक प्रयोग में लाया जाता है। 


Cs = Ec / n - 1


जहाँ - Cs = व्यक्ति का पसन्द स्तर


EC = कॉलम में पसन्द का योग


n = समूह में व्यक्तियों की संख्या ।