सांख्यिकी की कुछ प्रमुख परिभाषाएँ इस प्रकार - Some of the main definitions of statistics are as follows

सांख्यिकी की कुछ प्रमुख परिभाषाएँ इस प्रकार - Some of the main definitions of statistics are as follows


बाउले के अनुसार सांख्यिकी गणना का विज्ञान है।" बोडिगटन के शब्दों में · सांख्यिकी अनुमानों तथा संभावनाओ का विज्ञान है।"


किंग के अनुसार गणना तथा अनुमानों के द्वारा एकत्रित सूचनाओं के संग्रह के विश्लेषण के द्वारा सामूहिक, प्राकृतिक या सामाजिक घटनाओं का विवेचन करने की विधि सांख्यिकीय विज्ञान है।"


उपरोक्त परिभाषाओं से स्पष्ट है कि सांख्यिकी वह विज्ञान है जो किसी समस्या से संबंधित आँकड़ों को एकत्रित तथा विश्लेषित करके आवश्यक निष्कर्ष ज्ञात करने से संबंध रखता है। सांख्यिकीय विधियों के द्वारा प्राप्त निष्कर्ष विभिन्न समस्याओं का समाधान खोजने की प्रक्रिया में वैज्ञानिक आधार का कार्य करते हैं।