शैक्षिक तकनीकी शास्त्र संबंधी कुछ शोध समस्याएँ - Some research problems related to educational technology

शैक्षिक तकनीकी शास्त्र संबंधी कुछ शोध समस्याएँ - Some research problems related to educational technology


शैक्षिक तकनीकी एक नवीन विषय है । शैक्षिक तकनीकी से संबंधित विभिन्नप्रकार की समस्याओं को शोध हेतु लिया जा सकता है। शिक्षण के लिए किन उपकरणों एवं शिक्षण सामग्री का प्रयोग किया जाना चाहिए? इन उपकरणों का निर्माण एवं मूल्यांकन कैसे किया जाए? अधिगम के विभिन्न विषयों में कैसे अभिक्रम तैयार किए जाए? शैक्षिक सामग्री के विकास का प्रभाव शैक्षिक व्यवहार के परिवर्तन की प्रक्रिया पर किन दशाओं में और कैसा पड़ता है? शिक्षक स्थायी प्रत्ययों का निर्माण कैसे कर सकेगें? कक्षा शिक्षण को कैसे प्रभावशाली बनाया जा सकता है? शिक्षण प्रक्रिया की प्रमुख विशेषताएँ क्या होनी चाहिए? हमें किस प्रकार की शिक्षण प्रणाली अपनानी चाहिए?

हमें किस प्रकार की शिक्षण सामग्री अपनानी चाहिए?, छात्रों के उत्तर-पत्रों, उनकी प्रगति आदि का मूल्यांकन कैसे किया जाना चाहिए?


इस प्रकार शिक्षण-अधिगम का वैज्ञानिक ज्ञान, शिक्षण-अधिगम की कुशलता में सुधार, विज्ञान व शिल्प विज्ञान के सिद्धांतों व आविष्कारों का शिक्षण में विनियोग, शिक्षण प्रक्रिया में संशोधन, वैज्ञानिक प्रक्रिया के अनुशीलन, मानव की अधिगम परिस्थितियों पर विचार, शैक्षिक प्रभाव, शैक्षिक उद्देश्य, पाठ्यक्रम सामग्री, शिक्षण विधियाँ, मूल्यांकन विधियाँ तथा छात्र शिक्षक के मध्य अंतः क्रियाओं से संबंधित समस्याओं के लिए प्रायोजना बनाकर शोध एवं प्रयोग किए जा सकते हैं।