प्रतिभाशाली बच्चों के लिए परामर्श की विशिष्ट कक्षाएँ- Specialized counseling classes for gifted children
प्रतिभाशाली बच्चों के लिए परामर्श की विशिष्ट कक्षाएँ- Specialized counseling classes for gifted children
प्रतिभाशाली बच्चों से तात्पर्य उन बच्चों से है जो बुद्धि तथा उपलब्धि में सामान्य बच्चों से वरिष्ठता प्रदर्शित करते हैं तथा कार्य को करने के प्रयास में निरंतर उच्च स्तर बनाए रखते हैं। प्रत्येक कक्षा तथा विद्यालय में प्रतिभाशाली बच्चे होते हैं। इनका पता विभिन्न प्रविधियों जैसे बुद्धि परीक्षण, उपलब्धि परीक्षण, अवलोकन का उपयोग करके लगाया जा सकता है।
प्रतिभाशाली बच्चों के लिए विशिष्ट परामर्श की आवश्यकता होती है ताकि उनका उचित समायोजन किया जा सके तथा उनकी योग्यताओं के अनुकूल विकास के अवसर प्रदान किये जा सकें। प्रतिभाशाली बच्चों के लिए निम्नलिखित प्रयास महत्वपूर्ण हो सकते हैं-
क. तीव्र प्रोन्नति - प्रतिभाशाली बच्चों के सीखने की गति तीव्र होती है। इसलिए ऐसे बच्चों को तीव्र कक्षा प्रोन्नति की व्यवस्था किये जाने से बच्चों को अपनी योग्यताओं के अनुकूल विकास का उचित अवसर प्राप्त हो सकता है।
ख. पाठ्यक्रम समृद्धि प्रतिभाशाली बच्चे पाठ्यक्रम को सीखने में सामान्य बच्चों से कम समय लेते हैं । इसलिए उनके समय के सदुपयोग के लिए पाठ्यक्रम में अतिरिक्त सामग्री तथा क्रियाकलापों को जोड़कर पाठ्यक्रम को उनके लिए उपयोगी बनाया जा सकता है।
ग. योग्यता समूह- बच्चों की योग्यता के अनुसार उनके समूह बना लिए जाएँ तथा विशेष योग्यता वाले अध्यापकों को विशेष समूह को पढ़ाने की जिम्मेदारी दी जाए तथा विशेष रूप से प्रशिक्षित मार्गदर्शन कार्यकर्ता द्वारा उन्हें शैक्षिक तथा व्यावसायिक मार्गदर्शन प्रदान किया जाए क्योंकि सभी अध्यापक उन छात्रों को पढ़ाने में सक्षम नहीं होते हैं।
घ. विशेष विद्यालय और कक्षाएँ- प्रतिभावान बच्चों के लिए विशेष विद्यालय तथा कक्षाओं की व्यवस्था की जा सकती है। ऐसे बच्चों की विशेषताओं के अनुसार उन्हें विकसित करने की पर्याप्त सुविधाएँ प्रदान की जानी चाहिए।
वार्तालाप में शामिल हों