विकास की अवस्थाएँ - stages of development

 विकास की अवस्थाएँ - stages of development


शिक्षा मानव विकास की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया की सफलता के लिये यह आवश्यक है कि शिक्षा के उद्देश्य शिक्षार्थी की आयु, बुद्धि, रुचि तथा आवश्यकता के अनुरूप निर्धारित किये जाएँ। इसलिए यह तभी संभव है जब शिक्षक को इन सभी के बारे में पर्याप्त जानकारी हो।


सामान्य रूप से विकास की अवस्थाएँ चार मुख्य चरणों (Stages) स्तरों में विभाजित की गयी है- शैशवावस्था, बाल्यावस्था, किशोरावस्था, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था। इन चरणों में विकास की गति भिन्न-भिन्न होती है।