कहानी विधि - story method
कहानी विधि - story method
प्रस्तावना
सामाजिक अध्ययन की महत्वपूर्ण विधि कहानी विधि है। अध्यापक केन्द्रित विभिन्न विधियों में कहानी विधि महत्वपूर्ण है। बिना उपकरणों का सहारा लिए सबसे अधिक व्यावहारिक विधि कहानी विधि है। विषयों को छात्रों तक पहुँचाने की क्षमता कहानी विधि में होती है। अधिगम का कार्य रोचक प्रभावी. सफलतापूर्ण बनाने के लिए यह विधि उपयुक्त है। शिक्षक अपने कौशल्य से छात्रों का अवधान आकर्षित करके पाठ को अधिक रोचक एवं सजीव बनाते हैं। यह विधि छात्रों की कल्पना तथा कुतूहल की भावना का समाधान करने के लिए उपयुक्त है। इस विधि की सहायता से छात्रों में नैसर्गिक शक्तियों का विकास होता है। लेखक, सुधारक, महानुभाव, वैज्ञानिक, संत, अन्वेषक, सुधारक, कलाकार, विचारक आदि की कहानी छात्रों को सुनानी चाहिए।
परिभाषा
“कहानी एक ऐसी रचना है जिसमे जीवन के किसी अंग अथवा एक मनोभाव को प्रस्तुत किया जाए।"
(मुंशी प्रेमचंद)
"शिक्षक विषयवस्तु का अध्यापन कहानी की सहायता से करता है, उस विधि को कहानी विधि कहते हैं।"
वार्तालाप में शामिल हों