सिंक्रोनस तकनीकी - Synchronous technology
सिंक्रोनस तकनीकी - Synchronous technology
एक प्रकार का ऑनलाइन अधिगम है, जिसमें समस्त सीखनेवाला एक ही समय में उपस्थित हो कर अधिगम प्रक्रिया में भाग लेते हैं। जैसे- वीडियो कांफ्रेंसिंग टेलीकांफेरेंसिंग आदि इसके विपरीत एसिंक्रोनस तकनीकी ( Asynchronous technology) में सीखनेवाला अपने सुविधा अनुसार पाठ्य संसाधनों को पढ़ते है। जैसे- ई मेल, ब्लॉग, विकी, ऑडियो कैस्सेट्स आदि मोबाइल अधिगम जिसमें अधिगमर्ता वाई-फाई द्वारा डाउनलोड किए गए अधिगम संसाधन को पढ़ते हैं। टेलीकास्ट एवं ब्रॉडकास्ट में अधिगम संसाधनों का प्रसारण रेडियो एवं टेलीविज़न के द्वारा किया जाता है। आभासीय अधिगम वातावरण (वर्चुअल लर्निंग एनवायरनमेंट) एक प्रकार का सॉफ्टवेर है जो कि ऑनलाइन क्लास या वर्चुअल क्लास के संचालन में मदद करता है।
वार्तालाप में शामिल हों