समसामयिक घटनाओं की शिक्षण विधि , पाठ्यसहगामी गतिविधियाँ - Teaching Method of Contemporary Events Co-curricular Activities

समसामयिक घटनाओं की शिक्षण विधि , पाठ्यसहगामी गतिविधियाँ - Teaching Method of Contemporary Events Co-curricular Activities



समसामयिक घटनाओं का चयन पाठ्यक्रम में करने के उपरांत उस समसामयिक घटनाओं का शिक्षण छात्रों को देना आवश्यक है। समसामयिक घटनाओं के शिक्षण के लिए विभिन्न शिक्षण विधियाँ एवं प्रक्रियाओं का चयन किया जाता है। सामाजीकृत अभिव्यक्ति, प्रयोगशाला विधि योजना विधि व्याख्यान विधि, प्रकरण विधि आदि शिक्षण विधियों का उपयोग समसामयिक घटनाओं के शिक्षण लिए किया जा सकता है। नवीन प्रकरणों पर प्रतिदिन वाद-विवाद, सूचनापट का प्रयोग, विविध क्रियाएं एवं गतिविधियाँ आयोजित कर सकते हैं।

जैसे- वाद-विवाद, गोलमेज सम्मलेन, पैनल चर्चा, साधनों का निर्माण, अभिनय प्रस्तुति, कार्टून निर्माण, स्क्रैप बुक, प्रतिवेदन का निर्माण, आलोचना आदि।


पाठ्यसहगामी गतिविधियाँ 


कक्षा में छात्रों की बढ़ती संख्या के कारण शिक्षक छात्रों की तरफ व्यक्तिगत स्तर पर ध्यान नहीं दे सकता। छात्रों में रुचि. कुशलता के विकास के लिए पाठ्यसहगामी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। सामाजिक विज्ञान कक्ष, व्याख्यान, परिसंवाद, प्रतियोगिता, सामाजिक सर्वेक्षण, क्षेत्र भ्रमण या पर्यटन, फिल्म स्क्रीनिंग आदि गतिविधियाँ पाठ्य सहगामी गतिविधियाँ हैं।