शिक्षण शैली - teaching style
शिक्षण शैली - teaching style
पर्यावरण शिक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आवश्यक समझ, कौशल एवं मूल्यों को विकसित करना है जिससे वे स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर विद्यमान पर्यावरण विपदाओं की गंभीरता को समझ सके, पर्यावरण की सुरक्षा हेतु अपने जीवन शैली में बदलाव कर सके तथा व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से इन समस्याओं के निदान हेतु सक्रिय सहभागिता निभा सके । अतः; पर्यावरण शिक्षा पाठ्यचर्या में अंक या परीक्षा उन्मुखी शिक्षण शैली के स्थान पर गतिविधि उन्मुखी अधिगम युक्तियों को व्यवहार में लाना चाहिए । समुदाय अधिगम (Community Learning or Service learning) को अधिकाधिक प्रोत्साहित करना चाहिए, जहाँ विद्यार्थी पर्यावरण से जुड़े विभिन्न संप्रत्ययों को समझने के साथ-साथ उनका प्रत्यक्ष अनुभव भी करते हैं। वे समुदाय में विद्यमान विभिन्न प्राकृतिक समस्याओं से निदान हेतु समुदाय सदस्यों की सहायता से छोटे-छोटे कार्यक्रम एवं परियोजनाएँ चला सकते हैं। उन्हें विभिन्न पर्यावरण सुरक्षा तथा वन्य-जीवन संरक्षण कार्यक्रम, परियोजना तथा संगठनों से जोड़ा जा सकता है जिससे वे पर्यावरण समस्याओं से निपटने हेतु आवश्यक अभिवृति एवं क्षमता का विकास कर सके ।
वार्तालाप में शामिल हों