टोली - शिक्षण , परिभाषा , विशेषताएँ - Team - Teaching, Definition, Characteristics
टोली - शिक्षण , परिभाषा , विशेषताएँ - Team - Teaching, Definition, Characteristics
(Team Teaching):- इस प्रविधि का विकास संयुक्तराज्य अमेरिका में (1950 60) के दौरान में हुआ । ब्रिटेन में जे फ्रीमेन ने टोली - शिक्षण प्रविधि का विकास किया । हार्वर्ड विश्वविद्यालय में (1955) में सर्वप्रथम इस प्रविधि का प्रयोग किया गया
टोली - शिक्षण का अर्थ एवं परिभाषा- [ Meaning & Definition of Team Teaching]:
टोली-शिक्षण एक ऐसी व्यवस्था है, जिसमें दो या दो से अधिक शिक्षक शिक्षण सहायक सामग्री अथवा बिना इसके सहकारी योजना अनुदेशन तथा मूल्यांकन के लिए एक या अधिक कक्षाओं के लिए प्रारूप तैयार करते हैं। इसके अंतर्गत शिक्षकों की विशिष्ट क्षमताओं का निर्धारित समय में अधिकतम लाभ उठाया जाता है।
टोली- शिक्षण की विशेषताएँ:
1. इसमें कक्षा शिक्षण का उत्तरदायित्व एक शिक्षक का न होकर एक टोली का होती है।
2. इसमें शिक्षण की योजना, व्यवस्था, अग्रसर करना तथा मूल्यांकन पक्षों का निर्धारण मिलकर किया जाता है।
3. टोली शिक्षण की व्यवस्था में शिक्षार्थी की आवश्यकताओं एवं कठिनाइयों तथा विद्यालय के उपलब्ध साधनों को ध्यान में रखा जाता है।
4. एक विषय के किसी एक प्रकरण को दो से अधिक शिक्षक उसके विभिन्न पक्षों को एक-एक करके क्रम में प्रस्तुत करते हैं। अतः यह कहा जा सकता है कि टोली शिक्षण परम्परागत कक्षा - शिक्षण को बदलने एवं सुधारने की प्रेरणा से उत्पन्न प्रणाली है। इसमें शिक्षक के एकाकीपन को दूर कर शिक्षण में सुधार लाने के लिए और उसकी गुणात्मकता की वृद्धि के लिए एक ही कक्षा में कई शिक्षकों की विशेष योग्यताओं का लाभ उठाने की चेष्टा की जाती है।
वार्तालाप में शामिल हों