टोली-शिक्षण के उद्देश्य , लाभ , उपयोग , सीमाएँ - Team-Teaching Objectives, Benefits, Uses, Limitations

टोली-शिक्षण के उद्देश्य , लाभ , उपयोग , सीमाएँ - Team-Teaching Objectives, Benefits, Uses, Limitations


1. शिक्षकों में उपलब्ध उत्कृष्ट एवं विशिष्ट योग्यताओं और उनकी रुचियों के समुचित उपयोग हेतु अवसर प्रदान करना।


2. शिक्षण में गुणात्मक सुधार के लिए शिक्षकों की योग्यता, विषयवस्तु के उद्देश्यों, छात्रों की रुचियों और क्षमताओं के अनुरूप छात्रों का वर्गीकरण एवं शिक्षण की अवधि में परिवर्तन।



टोली - शिक्षण के लाभ (Advantages of Team-Teaching):


1. छात्रों को विशेषज्ञों का लाभ मिलता है


2. शिक्षकों का व्यावसायिक विकास होता है।


3. तत्कालीन समस्याओं का अंतः अनुशासनिक अध्ययन संभव होता है।


4. मानव सम्बन्धों का विकास सम्भव होता है।


5. छात्रों को मुक्त चर्चा करने का अवसर मिलता है।


टोली- शिक्षण के उपयोग (Uses of Team-Teaching):


1. प्रशिक्षण संस्थाओं द्वारा टोली शिक्षण प्रविधि का उपयोग सिखाना चाहिए। प्रशिक्षण संस्थाओं के अध्यापकों को अपने प्रकरणों के शिक्षण का प्रदर्शन करना चाहिए।


2. टोली - शिक्षण से छात्रों एवं शिक्षकों में सहयोग की भावना का विकास होता है एवं साथ कार्य करने का अवसर मिलता है। 


3. शिक्षकों की अभिवृत्ति टोली शिक्षण हेतु अनुरूप होनी चाहिए। इच्छुक शिक्षकों को ही टोली में सम्मिलित किया जाना चाहिए।


4. टोली - शिक्षण का प्रयोग परिपक्व तथा संतुलित शिक्षकों द्वारा ही प्रभावशाली ढंग से की जा सकती है।


टोली - शिक्षण की सीमाएँ (Limitations of Team-Teaching):


1. शिक्षकों में प्रतिबद्धता और सहयोग का अभाव होता है।" 


2. इस विधि को यदि किसी कठोर नियम एवं व्यवस्था से बाँध दिया जाएगा और उसमें समयानुकूल परिवर्तन करने की छूट नहीं दी जाएगी, तब इस प्रणाली से लाभ होने की सम्भावना नहीं के बराबर हो जायेगी।


3. अनेकता में एकता स्थापित करने में कठिनाई होती है।


4. परम्परागत अभिवृत्ति टोली-शिक्षण को अपनाने में बाधा के रूप में सामने खड़ी हो जाती है।


5. इस विधि में शिक्षकों की भूमिकाओं में विविधता एवं बाहुल्य के बीच सामंजस्य बनाए रखने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है।