शिक्षा में तकनीकी - Technology in Education
शिक्षा में तकनीकी - Technology in Education
जब हम विज्ञान तथा तकनीकी के विकास के फलस्वरूप प्रचलित साधनों या उपकरणों का उपयोग शिक्षा में करते हैं तो इसे शिक्षा में तकनीकी कहेंगे । इसके अंतर्गत शैक्षिक समस्याओं के समाधान हेतु श्रव्य दृश्य सामग्री, संचार एवं संप्रेषण साधन, जनसंपर्क माध्यम (रेडियो, दूदर्शन, इन्टरनेट) का उपयोग सम्मिलित है।
शिक्षा की तकनीकी (Technology of Education)- इसके अंतर्गत हम शैक्षिक समस्याओं के समाधान, शैक्षिक लक्ष्यों की प्राप्ति तथा शैक्षिक प्रक्रियाओं को प्रभावशाली एवं सक्षम बनाने हेतु शिक्षा मनोविज्ञान के सिद्धांतों एवं युक्तियों का सुनियोजित एवं सुव्यवस्थित उपयोग करते हैं। जैसे- अभिक्रमित अनुदेशन, सूक्ष्म शिक्षण, शिक्षण प्रतिमान, व्यक्तिगत अनुदेशन, टीम अध्यापन इत्यादि शैक्षिक तकनीकी= शिक्षा में तकनीकी + शिक्षा की तकनीकी
वार्तालाप में शामिल हों