टेली कॉन्फ्रेंसिंग - teleconferencing
टेली कॉन्फ्रेंसिंग - teleconferencing
टेली कॉन्फ्रेंसिंग एक प्रकार की इलेक्ट्रानिक 'वास्तविक समय अन्तः प्रक्रिया' की प्रणाली है, जिसमें दो या दो से अधिक टू बैठे व्यक्ति परिचर्चा में भाग ले सकते हैं। अपनी बात कह सकते हैं, दूसरों की बात 'दूर' सुन कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर सकते हैं तथा आवश्यक सूचनाओं का आदान-प्रदान भी कर सकते हैं।
यह मुख्यतः तीन प्रकार से आयोजित की जा सकती है-
(1) ओडियो टेली कॉन्फ्रेंसिंग
(2) वीडियो टेली कॉन्फ्रेंसिंग
(3) कंप्यूटर टेली क्रान्फ्रेसिंग
(1) ओडियो टेली कॉन्फ्रेंसिंग- ओडियो क्रान्फ्रेसिंग में व्यक्ति से व्यक्ति तक टेलीफोन लाइन का प्रयोग किया जाता है जिसमें दो या दो से अधिक व्यक्तियों द्वारा चर्चा की जाती है।
(2) वीडियो टेली कॉन्फ्रेंसिंग- वीडियो क्रांफ्रेसिंग में टेलीविजन तथा श्रव्य साधनों का प्रयोग करके आमने सामने बात की जाती है।
(3) कंप्यूटर टेली कॉन्फ्रेंसिंग - कम्प्यूटर क्रांफ्रेसिंग में भाग लेने वालों को विषयवस्तुतथा ग्राफिक्स का संप्रेषण किया जाता है जो टाइपराइटर टर्मिनल के द्वारा नियन्त्रक कम्प्यूटर से जुड़े होते हैं
टेली कॉन्फ्रेंसिंग के लाभ
1. यह विधि दूर बैठे छात्रों के लिए अधिक उपयुक्त है
2. यह प्रत्यक्ष शिक्षण के समान प्रभावी है।
3. इस विधि में शिक्षण परिसर से बाहर स्थित अध्ययन केन्द्रों से सम्पर्क सरलता से स्थापित किया जा सकता है।
4. इस प्रणाली द्वारा तुरंत पृष्ठपोषण देना सम्भव होता है।
5. इस प्रणाली का प्रयोग इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली, नेशनल ओपेन स्कूल आदि में सफलतापूर्वक किया जा रहा है।
वार्तालाप में शामिल हों