नाट्य रूपांतरण विधि , परिभाषा - Theatrical Conversion Method, Definition

नाट्य रूपांतरण विधि , परिभाषा - Theatrical Conversion Method, Definition



छात्रों की सृजनात्मक शक्तियों के विकास के लिए यह विधि महत्वपूर्ण है। आधुनिक शैक्षिक प्रक्रिया में यह विधि महत्वपूर्ण है। छात्रों का सक्रिय सहयोग प्राप्त करने लिए यह विधि उपयोगी है। इस विधि की सहायता से विषय को वास्तविक एवं रुचिकर बनाया जा सकता है। इस विधि से छात्रों में विषय-ग्राह्यता आत्मविश्वास, आत्माभिव्यक्ति शक्ति का विकास होता है। सामाजिक विज्ञान अध्ययन में नाट्य रूपांतरण विधि सफल एवं सरल विधि है। सामाजिक अध्ययन के पाठ्यक्रम में इस विधि के अनुरूप योग्य सामग्री उपलब्ध होती है। जैसे- शिवाजी महाराज की आगरा यात्रा, महाराणा प्रताप की जीवनी, टीपू सुल्तान का पराक्रम, संसद भवन की कार्यप्रणाली ग्रामीण समस्याएं आदि। अभिनय कला से परिचित शिक्षक इस विधि का उचित उपयोग कर सकते है। सामाजिक जीवन की समस्याओं को बोधगम्य रूप से स्पष्ट करने के लिए यह विधि महत्वपूर्ण है।


परिभाषा


"अभिनय का अर्थ अतीत या वर्तमान की किसी स्थिति को क्रिया और जीवन देना है। इसका प्रयोग जिस विधि में किया जाता है. उस विधि को नाट्य रूपांतरण या भूमिका अभिनय विधि कहा जाता है।"