मुद्रा का समय मूल्य - time value of currency

मुद्रा का समय मूल्य - time value of currency


विनियोग प्रस्तावों के मूल्यांकन की आधुनिक विधियाँ नकद प्रवाह पर आधारित है। इन सभी विधियों में नकद अंतरप्रवाह की तुलना नकद बाह्यप्रवाह से की जाती है। विनियोग प्रस्तावों को क्रियांवित करने के लिए संपत्तियों में नकद विनियोग पहले किया जाता है। संपत्तियों से लाभ भविष्य में प्राप्त होते हैं। इस प्रकार विनियोग एक मुक्त प्रारंभ में होते हैं तथा लाभ भविष्य में धीरे-धीरे लंबे समय तक प्राप्त होते हैं। इन भुगतानों प्राप्तियों में समय का अंतर होने के कारण दोनों तुलना योग्य नहीं होते हैं। इन्हें तुलना योग्य बनाने के लिए आवश्यक है कि प्रवाहों में समय तत्व का भी समावेश किया जाए।


विचार रूप में, मुद्रा का समय मूल्य" का आशय है कि वर्तमान में प्राप्त होने वाली मुद्रा का मूल् कुछ समय पश्चात् प्राप्त होने वाली समान मुद्रा राशि से अधिक होता है। दूसरे शब्दों में, भविष्य में प्राप्त होने वाले एक रूपये की कीमत आज प्राप्त होने वाले एक रूपये की कीमत से कम होगी। तार्किक रूप से भी यह सिद्ध होता है कि सम अधिमान के कारण एक व्यक्ति भविष्य के स्थान पर वर्तमान प्राप्ति को अधिक महत्व देता है।