प्रबंधकीय लेखा-विधि में प्रयुक्त औजार व विधियां - Tools and Techniques used in Management Accounting

प्रबंधकीय लेखा-विधि में प्रयुक्त औजार व विधियां - Tools and Techniques used in Management Accounting


प्रत्येक विषय - ज्ञान (discipline) की तरह प्रबंधकीय लेखा-विधि, जो प्रबंध के प्रति विभिन्न कार्यों के माध्यम से लेखाकन सेवा अर्पित करती है, के अन्तर्गत अनेक विधियों, औजारों व रीतियों का प्रयोग अपरिहार्य है। एक महत्वपूर्ण तथ्य इस सम्बन्ध में यह है कि इन विधियों एवं औजारों का उद्गम, विकास व प्रयोग सम्बधी अवधि एकसामान नहीं हैं। तत्कालीन परिस्थितियों में प्रचलित औजारों की कमियों को दूर करने का प्रयास किया गया होगा और उसके परिणामस्वरूप नवीन औजारों का आविष्कार हुआ होगा। वस्तुतः प्रबंधकीय लेखा-विधि के विभिन्न औजारों का उद्भव इस विषय के ज्ञान विकास के समकक्ष रहा है। यही कारण है कि वर्तमान में एक ही प्रकार की प्रबंधकीय समस्या के निराकरण हेतु अनेक वैकल्पिक औजार व विधि प्रबंधकीय लेखा विधि के अन्तर्गत विद्यमान हैं।

इनमें से कुछ पुरातन हैं, जो कुछ पूर्णतः आधुनिक है। ये वैकल्पिक औजार प्रबंध लेखापालक व प्रबंध-विज्ञो के द्वारा किये गये उन प्रयत्नों के प्रतीक है, जो पुरातन औजारों की कमियों को दूर करने के लिए नवीन व श्रेष्ठतम विधियों एवं औजारों के प्रतिपादन में उनके द्वारा कदम उठाये गये हैं। वर्तमान में प्रबंधकीय लेखा विधि में प्रयुक्त विभिन्न औजारों को निम्नलिखित वर्गों में रखा जा सकता है:


(अ) वित्तीय लेखांकन सूचनाओं पर आधारित औजार 


(i) अनुपात विश्लेषण ( Ratio Analysis)


(ii) तुलनात्मक विवरण, बिन्दुरेखीय चित्र, औसत आदि ( Comparative Statements, Trend, Graph, Average, etc.)


(iii) फण्ड - बहाव व रोकड़ बहाव विवरण (Fund Flow and Cash-Flow Statement) 


(iv) विनियोजित पूंजी पर प्रत्याय की दर तकनीकी (Return on Capital Employed Techniques)


(ब) लागत लेखांकन सूचनाओं पर आधारित औजार : 


(i) सीमावर्ती लागत पद्धति व लागत मात्रा - लाभ विश्लेषण (Marginal Costing and Cost Volume-Profit Analysis )


(ii) प्रत्यक्ष लागत पद्धति (Direct or Incremental Costing) 


(iii) प्रमाप लागत पद्धति (Standard Costing)


(iv) लागत विचरणांष विश्लेषण (Analysis of Cost Variances )


(स) भावी सूचनाओं पर आधारित औजार: 


(i) व्यावसायिक पूर्वानुमान ( Business Forecasting)


(ii) बजट तथा बजटिंग (Budget and Budgeting) 


(iii) बजटरी नियन्त्रण व बजट विचरणांश नियन्त्रण ( Budgeting Control & Analysis of Budget Variances)


(iv) परियोजना मूल्यांकन (Project Appraisal ) 


(द) गणित पर आधारित औजार


(1) संचालनात्मक अनुसन्धान (Operational Research)


(ii) रेखीय कार्यक्रम (Linear Programming )


(iii) खेल का सिद्धान्त व पंक्ति का सिद्धान्त (Games Theory and Queuing Theory ) 


(iv) शुद्ध-कार्य विश्लेषण ( Network Analysis)


(v) समरूपता सिद्धान्त ( Simulation Theory)