ट्यूटोरियल नीति , विशेषताएँ , सुधार हेतु सुझाव - Tutorial Policy, Features, Suggestions for Improvement

ट्यूटोरियल नीति , विशेषताएँ , सुधार हेतु सुझाव - Tutorial Policy, Features, Suggestions for Improvement

ट्यूटोरियल नीति का प्रयोग करते हुए कक्षा को छोटे-छोटे समूहों में बाँट कर शिक्षक छात्रों की समस्याओं को जानकर उनके समाधान का प्रयास करता है। इस नीति का प्रयोग व्यक्तिगत व सामूहिक दोनों रूपों में आवश्यकतानुसार किया जा सकता है। ट्यूटोरियल में छात्रों की पढाई संबंधी समस्याओं के साथ-साथ व्यक्तिगत समस्याओं पर भी ध्यान दिया जाता है। इस विधि से ज्ञानात्मक व भावात्मक पक्षों से उच्च स्तर के शिक्षण उद्देश्यों को प्राप्त किया जाता है। अत: इसे एक गहन शिक्षण माध्यम मानते हैं। 


ट्यूटोरियल नीति की विशेषताएँ


1. छात्रों के पूर्वज्ञान के आधार पर उनकी समस्याओं को हल किया जाता है।


2. यह शिक्षण के सुधारात्मक पक्ष पर ध्यान केंद्रित करती है।


3. इस विधि से वैयक्तिक व सामूहिक दोनों प्रकार से शिक्षण किया जाता है।


4. उच्च शिक्षण उद्देश्यों की प्राप्ति में सहायक है।


ट्यूटोरियल नीति की सीमाएँ 


1. छात्र संख्या अधिक होने पर ध्यान केंद्रित करने की समस्या आती है।


2. एक शिक्षक सभी विषयों से संबंधित समस्याओं को दूर करने में सक्षम नहीं होता है ।


सुधार हेतु सुझाव


1. सभी छात्रों को अपनी समस्या रखने का अवसर दिया जाना चाहिए।


2. निष्पक्ष रूप से सभी छात्रों पर ध्यान देना चाहिए।


3. शिक्षक की कुशलता व विशिष्टीकरण के आधार पर ही समूह निर्माण करना चाहिए।