तरण के प्रकार एवं स्रोत - Types and sources of water
तरण के प्रकार एवं स्रोत - Types and sources of water
तरण का तात्पर्य उस अवधि से है जो बैंक के द्वारा भुगतान करने या प्राप्त करने के पहले व्यतीत होता है। उदाहरण के लिये, एक फर्म चैक लिखती है और उसे ग्राहक को निर्गमित करती है। उसके बाद चैक प्राप्त करने के बाद ग्राहक उसे बैंक में जमा करता है जमा करने के बाद कुछ समय के अंतराल से ही उसे भुगतान प्राप्त होता है। इस प्रक्रिया में 15 से 20 दिन लग सकते हैं। उस अवधि में वह धनराशि फर्म के पास ही रहती है। इस अवधि तक धनराशि रहने का लाभ वह फर्म उठा सकती है। फर्म रोकड़ के प्रबंधन की कुशलता इस तरण के माध्यम से बढ़ा सकता है यदि वह रोकड़ अंतप्रवाह तथा वहिप्रवाह की सही जानकारी प्राप्त कर लें। तरण निम्न तीन प्रकार के होते हैं
1) वसूली या संग्रहण तरण (Collection float ) इसका तात्पर्य उस समय से है जबकि ग्राहक या देनदार भुगतान करता हे और वह समय जब फर्म के बैंक खाते में आ जाता है और कोष उपलब्ध हो जाता है। यदि तरण में अधिक समय लगता है तो वह निम्नलिखित तीन कारणों से हो सकता है
i) ग्राहकों द्वारा चैक के भेजने पर डाक संबंधी देरी के कारण
ii) वसूली के लिये चैक को बैंक में जमा करने में देरी के कारण
iii) उस चैक के समाशोधन करने में बैंक द्वारा देरी के कारण इस देरी को कम करने के लिये फर्म वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार कर सकती है जिससे वसूली में कम से कम समय लगे ।
2) भुगतान तरण (Payment float) फर्म द्वारा चैक के निर्ममित करने पर भुगतान करने में बैंक जो समय लेती है, उसे ही भुगतान तरण कहते हैं। इस समय अंतराल का लाभ फर्म उठा सकती है।
यदि उसे उस अंतराल की सही-सही जानकारी हो । रोकड़ के अभाव की स्थिति में, उससे लाभ हो सकता है, किंतु इसमें पर्याप्त सावधानी रखनी चाहिए।
3) शुद्ध तरण (Net float) एक निश्चित समय पर शुद्ध तरण का तात्पर्य उस शेष से है जोकि बैंक में दिखाया जा रहा शेष है मान लीजिए कि बैंक के खाते में 50,000 रु हैं और फर्म के खाते में केवल 30,000 रू है तो 20,000 रू. शुद्ध तरण होगा। यदि भुगतान तरण प्राप्त तरण से अधिक हो तो उसे शुद्ध धनात्मक तरण (Positive net float) कहते हैं। यदि प्राप्त तरण, भुगतान तरण से अधिक हो तो उसे शुद्ध ऋणात्मक तरण (Negative net float) कहते हैं। यदि शुद्ध धनात्मक तरण है तो फर्म को उससे लाभ हो सकता है।
तरण के स्त्रोत निम्नलिखित हैं :
1) बिलिंग तरण (Billing float )
2) बिल मेलिंग तरण Bill mailing float )
3) उधारी की अवधि (Credit period)
4) चैक मेलिंग तरण (Cheque mailing float )
5) चैक प्रक्रिया तरण ( Cheque processing float )
6) चैक समाशोधन तरण (Cheque clearing float )
वार्तालाप में शामिल हों