शैक्षिक तकनीकी के प्रकार , अनुदेशन तकनीकी - Types of educational technology , instructional technology
शैक्षिक तकनीकी के प्रकार , अनुदेशन तकनीकी - Types of educational technology , instructional technology
अनुदेशन तकनीकी शैक्षिक तकनीकी से पूरी तरह भिन्न न होकर निश्चित अधिगम लक्ष्यों को निर्धारित समय में पूरा करनेवाला युक्तियों एवं साधनों का एक जाल है जिसके द्वारा शिक्षार्थी के व्यवहार में अपेक्षित परिवर्तन लाया जाता है।
डॉ. शर्मा के अनुसार- "अनुदेशन तकनीकी प्रविधियों या विधियों का जाल है जो पूर्व निर्धारित सीखने के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए लागू किया जाता है।"
एम. एम. मेकमूरिन के अनुसार "अनुदेशन तकनीकी शिक्षण एवं सीखने की संपूर्ण प्रक्रिया को विशिष्ट उद्देश्य के अनुसार डिजाइन करने, चलाने तथा उसके मूल्यांकन का एक क्रमबद्ध तरीका है। इसमें शिक्षा को प्रभावशाली बनाने के लिए मानवीय एवं अमानवीय दोनों साधनों का प्रयोग किया जाता है।"
अनुदेशन एवं शिक्षण दोनों के द्वारा शिक्षार्थी सीखता है, किन्तु दोनों में अंतर है- अनुदेशन का अर्थ है 'सूचना देना' । यह कार्य शिक्षक के बिना अन्य लोगों तथा साधनों द्वारा भी पूरा किया जा सकता है। जैसे- दूदर्शन, आकाशवाणी, शिक्षण मशीन (CAI), प्रेस, इन्टरनेट आदि के द्वारा सूचना बिना शिक्षक के विद्यार्थियों तक पहुँचा दी जाती है। इस प्रकार अनुदेशन तकनीकी हार्डवेयर या मशीन पर आधारित होती है जिससे सूचना कम समय, कम श्रम तथा कम खर्च में अधिक-से-अधिक लोगों तक पहुँच जाती है। अनुदेशन तकनीकी शिक्षण प्रक्रिया को सरल, वस्तुनिष्ठ तथा रोचक बना देती है । यह स्व-नियंत्रित अधिगम को प्रेरित करता है क्योंकि इसमें अभिक्रमित अनुदेशन का सहारा लिया जाता है। शिक्षण में भी अभिक्रमित अनुदेशन का सहारा लिया जाता है किन्तु अनुदेशन में शिक्षक एवं शिक्षार्थी के बीच अंतः क्रिया होना आवश्यक नहीं होता। इस प्रकार शिक्षण में अनुदेशन तो सम्मिलित होता है किन्तु अनुदेशन शिक्षण नहीं है।
अनुदेशन तकनीकी के चार सोपान होते हैं
1. पूर्व निर्धारित अधिगम उद्देश्यों के अनुरूप अनुदेशन सामग्री व साधनों का चयन करना ।
2. पाठ को प्रस्तुत करने के लिए उपयुक्त अनुदेशन युक्तियों व प्रविधियों का चयन करना।
3. विद्यार्थियों के अधिगम उपलब्धि का मूल्यांकन करना
4. यह निर्णय लेना कि क्या बदलाव लाया जाय जिससे शिक्षार्थी के व्यवहार में अपेक्षित परिवर्तन हो।
वार्तालाप में शामिल हों