अनुदेशन प्रारूप के प्रकार - Types of Instruction Format
अनुदेशन प्रारूप के प्रकार - Types of Instruction Format
शिक्षा के क्षेत्र में सीखने एवं सिखाने के कार्य को सरल सुगम बनाने हेतु अनुदेशन प्रारूप के मुख्य तीन उपागम प्रचलित हैं-
(1) प्रशिक्षण मनोविज्ञान
( 2 ) संप्रेषण नियंत्रण
(3) प्रणाली उपागम
(1) प्रशिक्षण मनोविज्ञान प्रारूप- प्रशिक्षण मनौविज्ञान प्रारूप शिक्षा के क्षेत्र में उद्देश्यों के निर्धारण करने, उन्हें व्यावहारिक पदों में लिखने तथा शिक्षण संबंधी कौशलों का विकास करने में अत्यंत उपयोगी है। इसके माध्यम से शिक्षण क्रियाओं तथा शिक्षण कौशलों का विश्लेषण किया जा सकता है।
(2) संप्रेषण नियंत्रण प्रारूप - संप्रेषण नियंत्रण प्रारूप प्रशासन करने की एक व्यवस्था या प्रारूप हैं - इसमें नियंत्रण एक आधारभूत तत्व है। इस प्रारूप में गतिशीलता व स्वचालन को लक्ष्य मानते हुए
संप्रेषण नियंत्रण की विधि द्वारा छात्र के व्यवहार को नियंत्रित करके उनके व्यवहार में अपेक्षित परिवर्तन किया जाता है।
संप्रेषण नियंत्रण के तीन तत्व होते हैं।
(1) निवेश
(2) प्रक्रिया
(3) निर्गत
(3) प्रणाली उपागम - यह उपागम समस्या और उसके समाधान का एक विस्तृत और प्रभावशाली मूलभूत सिद्धांत है जो यह बताता है कि यदि चिन्तन या विचार करना है तो छोटे-छोटे अंशों में नहीं, अपितु समग्र रूप में करना चाहिए।
वार्तालाप में शामिल हों