वास्ताविक आलेख , निर्देशन में आकस्मिक निरीक्षण अभिलेख की उपयोगिता - The usefulness of the random inspection record in the real article, direction

वास्ताविक आलेख , निर्देशन में आकस्मिक निरीक्षण अभिलेख की उपयोगिता - The usefulness of the random inspection record in the real article, direction

वास्तविक आलेख को आकस्मिक अभिलेख या आकस्मिक निरीक्षण अभिलेख भी कहते हैं। आकस्मिक अभिलेख किसी शिक्षक या अवलोकित किसी विद्यार्थी के व्यवहार तथा व्यक्ति का वस्तुनिष्ठ वर्णन है। यह अभिलेख नियमित अवलोकन का परिणाम है जो कि बिना तैयारी के किया जाता है अत: इसे अनौपचारिक अवलोकन की संज्ञा भी दी जाती है। स्ट्रैंग के अनुसार, "आकस्मिक निरीक्षण अभिलेख नियमित अवलोकन का विशिष्ट रूप है।

यह बच्चे के व्यवहार और व्यक्तित्व का निरंतर, संक्षिप्त, ठोस अवलोकन का वर्णन होता है जिसे अध्यापक ही अवलोकन और रिकार्ड करता है।" आकस्मिक अभिलेख को तैयार करने के लिए आकस्मिक आलेख प्रपत्र प्रयुक्त किया जाता है जिसका स्वरूप निम्निलिखित है- आकस्मिक अभिलेख प्रपत्र 


विद्यार्थी का नाम: ......

कक्षा:......


निर्देशन में आकस्मिक निरीक्षण अभिलेख की उपयोगिता : आकस्मिक निरीक्षण अभिलेख के निम्नलिखित लाभ हैं. -


i. ये अभिलेख विद्यार्थियों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हैं। अतः अभिलेख निर्देशन में बहुत सहायक होते हैं।


ii. इन अभिलेखों की सहायता से किसी भी विद्यार्थी के व्यक्तित्व का सही अनुमान लगाया जा सकता है यही अनुमान निर्देशनकर्ता के लिए सहायक होता है।


iii. इन अभिलेखों की सहायता से विद्यार्थी की भिन्न-भिन्न परिस्थितियों में की गई प्रतिक्रियाओं को समझने में सहायता मिलती है जिसके आधार पर निर्देशनकर्ता को निर्देशन में सहायता मिलती है।


iv. इन अभिलेखों के माध्याम से शिक्षक प्रत्येक विद्यार्थी की ओर अपना ध्यान दे सकता है।


iv. ये अभिलेख संकलित तथ्यों के आधार पर उपचारात्मक सेवाओं में लाभदायक होते हैं।