कोष प्रवाह विवरण के प्रयोग या उद्देश्य - Uses or Objects of Funds Flow Statement

कोष प्रवाह विवरण के प्रयोग या उद्देश्य - Uses or Objects of Funds Flow Statement


कोष प्रवाह विवरण का मुख्य उद्देश्य एक निश्चित अवधि के बीच कार्यशील पूँजी में हुए परिवर्तन के कारणों पर प्रकाश डालना होता है। यह विवरण दो चिट्ठों के बीच की अवधि में पूँजी संरचना और सम्पत्ति विस्तार के सम्बन्ध में हुए प्रमुख परिवर्तनों और प्रबन्धकीय नीति निर्णयों को प्रदर्शित करता है। वास्तव में इस विवरण से ऐसी सूचनायें प्राप्त होती हैं जोकि वित्तीय विवरणों से नहीं प्राप्त की जा सकती है। अतः व्यावसायिक संस्था के प्रबन्धकों तथा अन्य बाहरी पक्षकारों (अशधारी बैंक, अल्पकालीन ऋणदाता आदि) के लिये यह विवरण बहुत महत्वपूर्ण है।