आकलन हेतु कार्य - work for assessment
आकलन हेतु कार्य - work for assessment
1 प्रदत्तकार्य (Assignment) - द्वारा आकलन प्रदत्तकार्य शैक्षिक क्रिया का वह भाग है, जिसे विद्यार्थियों को पूरा करने के लिए दिया जाता है। इसका निर्माण निम्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर किया जाता है
• अधिगम के लक्ष्य को ध्यान में रखना चाहिए।
• इसकी रचना रोचक व चुनौतीपूर्ण होनी चाहिए।
• इसे अच्छी तरह से जांच लेना चाहिए अर्थात् इसे बनाने के बाद पुनः अधिगम लक्ष्य का मिलान करना व यह निश्चित करना कि शिक्षक विद्यार्थी को क्या सिखाना चाहता है।
• इसका नामांकरण यथार्थ रूप से करना चाहिए।
• विद्यार्थी की साध्यता के आधार पर निर्मित हो ।
• स्पष्ट निष्पादन मापदंड स्थापित होने चाहिए।
• इसका विशिष्ट प्रयोजन होना चाहिए।
• मापदंड उल्लेखित होने चाहिए।
प्रदत्तकार्य के कार्य
प्रदत्तकार्य के कार्य निम्नानुसार व्यक्त किए गए हैं-
• प्रदत्तकार्य के माध्यम से विद्यार्थी अध्ययन का उद्देश्य प्राप्त करने में सक्षम होता है। यह उद्देश्य विद्यार्थी के कार्यकलाप को नई दिशा व निश्चितता प्रदान करता है।
• विद्यार्थी प्रदत्तकार्य के समय आयी कठिनाइयों को बुद्धिमत्ता से निवारण करने योग्य बनता है।
• यह विद्यार्थियों को उनकी जिम्मेदारी का एहसास करवाता है कि उसे कार्य क्यों पूर्ण करना होता है।
• इसके माध्यम से विद्यार्थी पूर्व ज्ञान का उपयोग कर नए ज्ञान का अर्जन करता है।
• दिए गए कार्य के निष्पादन के लिए विद्यार्थी उचित अभिवृत्ति विकसित करता है।
• विद्यार्थी प्रदत्तकार्य के निष्पादन में आने वाली संभावित कठिनाईयों का पहले से ही विचार करके उनके समाधान को ढूंढ लेता है।
• विद्यार्थियों की व्यक्तिक विविधताओं की पहचान करने में सक्षम हो जाता है।
वार्तालाप में शामिल हों