विदेश व्यापार नीति के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए 10 महत्वपूर्ण बिन्दु - 10 Important Points to Achieve Foreign Trade Policy Goals
विदेश व्यापार नीति के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए 10 महत्वपूर्ण बिन्दु - 10 Important Points to Achieve Foreign Trade Policy Goals
नई विदेश व्यापार नीति के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निर्यात तथा रोजगार के अवसरों में वृद्धि की गई। इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। ये 10 महत्वपूर्ण बिन्दु निम्नलिखित है-
(i) नियन्त्रण कम करना:- नई विदेश व्यापार नीति में विश्वास और पारदर्शिता का वातावरण बनाया जाएगा। इसके लिए नियन्त्रण कम किए जाएंगे।
(ii) सरल प्रकिया:-प्रक्रियाओं को सरल बनाया जाएगा। इसके साथ ही व्यापार की लागत कम की जाएगी।
(iii) विशेष क्षेत्रों की पहचान करना विशेष क्षेत्रों की पहचान की जाएगी ताकि रोजगार के अतिरिक्त साधन उत्पन्न किए जा सकें।
(iv) निर्यात उत्पादों को प्रोत्साहन निर्यात उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा इसमे प्रयोग होने वाले कच्चे माल पर लगने वाले सभी प्रकार के कर तथा शुल्कों के प्रभाव को समाप्त किया जाएगा।
(v) भारत को विश्व व्यापार केन्द्र के रूप में विकसित करना भारत को विश्व व्यापार केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें विनिर्माण, व्यापार और सेवाओं का विकास होगा।
(vi) ढांचागत नेटवर्क को उन्नत बनाना:- विदेशी व्यापार में शामिल पूरी श्रृंखला के ढांचागत नेटवर्क को उन्नत बनाया जाएगा।
(vii) व्यापार बोर्ड की भूमिका को पुनः परिभाषित करना व्यापार बोर्ड की भूमिका को दोबारा परिभाषित किया जाएगा।
(viii) व्यापार रणनीति- इसमें विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों की मुख्य भूमिका की ओर ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफार्म द्वारा वाणिज्यिक जानकारी के लिए सूचनातन्त्र विकसित होगा।
(ix) तकनीकी और बुनियादी सुविधाओं को विकसित करना अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में तकनीकी तथा बुनियादी सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। उत्पादों को मूल्यवर्द्धित बनाने और उत्पादकता के वृद्धि करने के प्रयत्न किए जाएंगे। इसके लिए पूंजीगत सामान तथा उपकरणों के आयात का भी लाभ उठाया जाएगा।
(x) घरेलू व्यापार को सुरक्षित रखना भारत की सरकार ने नई व्यापारिक समझौते किए है, जैसे- विश्व व्यापार संगठन क्षेत्रीय समझौते आदि। इन समझौतों के होते हुए भी घरेलू व्यापार सुरक्षा की और विशेष ध्यान दिया जाएगा।
वार्तालाप में शामिल हों