नई औद्योगिक नीति, 1991 - New Industrial Policy, 1991
नई औद्योगिक नीति, 1991 - New Industrial Policy, 1991
श्री नरसिम्हा राव के नेतृत्व में स्थापित कांग्रेस सरकार ने 24 जुलाई, 1991 को अपनी नई औद्योगिक नीति की घोषणा की है। यह नीति एक खुली और उदार औद्योगिक नीति है। इस औद्योगिक नीति का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक अर्थव्यवस्था को अनावश्यक नियंत्रणों से मुक्त करना है।
नीति के उद्देश्य
(i) पिछले चालीस वर्षों की उपलब्धियों को मजबूत बनाना और विकास के क्रम को आगे बढ़ाना,
(ii) पिछले चालीस वर्षों के दौरान देश के औद्योगिक ढांचे में जो कमियां दिखाई दी हैं उन्हें दूर करना,
(iii) उत्पादकता और रोजगार के अवसरों में वृद्धि करना,
(iv) भारतीय उद्योगों की अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रतिस्पर्धा क्षमता में सुधार लाना,
(v) सार्वजनिक क्षेत्र को लाभप्रद बनाना,
(vi) निजी क्षेत्र को अधिक स्वतंत्रता देना ।
वार्तालाप में शामिल हों