विज्ञापन ये विशेष कार्य नहीं कर सकता - Ad can't do this special job
विज्ञापन ये विशेष कार्य नहीं कर सकता - Ad can't do this special job
एक बुरे उत्पाद का विक्रय
एक उच्च कीमत निर्धारित उत्पाद का विक्रय
एक गैर मौसमी उत्पाद का विक्रय
किसी उत्पाद का उन उपभोक्ताओं को बेचना जिनके पास उनका उपयोग नहीं है
एकल विक्रय करना
उपर्युक्त विवरण विज्ञापन के उद्देश्य कार्य, महत्व आदि को संक्षेप में किन्तु सार रूप में प्रस्तुत करता है।
भूतकाल में विज्ञापन को संदेह की दृष्टि से देखा जाता था इसका मुख्य कारण यह था कि उस समय निर्माताओं का दृष्टिकोण विज्ञापन के प्रति ऐसा ही था। वाटसन डुन का तो यहां तक कहना है कि जहां कहीं हम हैं, विज्ञापन हमारे साथ सृजन में सहायता पहुंचाता है।"
हैपनर का मत है कि महत्ता के संदर्भ में लिखा है कि विज्ञापन ग्राहकों की पुरानी आदतों पर नयी वस्तुएं प्रदान कर नियंत्रण कर लेता है।'
सार रूप में विज्ञापन सभी व्यवसायों का जीवन रक्त बन चुका है
जिस पर सम्पूर्ण व्यवसाय का विकास निर्भर होता है। आज माचिस, पैन स्याही, आलपिन जैसी कम मूल्य वाली वस्तुएं भी विज्ञापन के द्वारा बेची जाती है। प्राय सभी व्यवसायी आज विपणन पर करोड़ों रुपये व्यय करते हैं।
अमेरिका, ब्रिटेन, फास, पजर्मनी जैसे विकसित देशों में ही नहीं, भारत, पाकिस्तान जैसे विकासशील राष्ट्रों में भी विज्ञापन का बोलबाला देखा जा सकता है आज विज्ञापन कला स्तर के स्थान पर विज्ञान स्तर में प्रवेश कर चुका है और प्रबंधक विज्ञापन पर किये जाने वाले व्यय के औचित्य के संबंध में लक्ष्य निहित प्रमाण की अधिकाधिक मांग करने लगे है।
वार्तालाप में शामिल हों