अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का प्रशासन या संगठन - Administration or organization of the International Monetary Fund
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का प्रशासन या संगठन - Administration or organization of the International Monetary Fund
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का संगठन इस प्रकार है-
(क) प्रशासक मंडल - यह मुद्रा कोष की साधारण सभा का कार्य करता है। इसमें प्रत्येक देश पांच वर्ष की अवधि के लिए अपना एक-एक प्रतिनिधि तथा एक-एक सहायक गर्वनर नियुक्त करता है। प्रशासक मंडल का कार्य (i) नीतियों का निर्धारण करना, (ii) सदस्य देशों के कोटा का संशोधन करना, (iii) नए सदस्यों को प्रवेश देना, (iv) संचालक का चुनाव करना, (v) सदस्य देशों की मुद्राओं की समता दरों के संबंध में निर्णय लेना है।
(ख) संचालक मंडल - यह कोष के दिन-प्रतिदिन के कार्यों का संचालन सुचारू रूप से करता है। इस समय इसके 21 सदस्य हैं जिनमें 7 स्थायी तथा शेष अस्थायी होते हैं। स्थायी संचालक उन सात देशों के होते हैं
जिनका चंदा दूसरों देशों से अधिक है। इस समय ये देश अमेरिका, जर्मनी, जापान, फ्रांस, ब्रिटेन, इटली तथा कनाडा हैं।
अन्य देशों द्वारा 14 संचालक निर्वाचित किये जाते हैं। भारत निर्वाचित सदस्यों में से एक है। इस फंड का मुख्य अधिकारी प्रबंधक निदेशक होता है। यह संचालक मंडल द्वारा चुना जाता हैं। परंतु संचालक मंडल अपने सदस्यों में से प्रबंध निदेशक नियुक्त नहीं कर सकता। जून 1994 से प्रबंध निदेशक एक सहायक के स्थान पर 3 सहायक प्रबंध निदेशकों को चुन सकता है।
प्रबंधक निर्देशक संचालक मंडल की सभाओं की अध्यक्षता करता है। वह अपना मत केवल तभी दे सकता है, जबकि किसी मुद्दे पर संचालक मंडल में किसी विषय पर बराबर-बराबर मत हो जाए।
प्रबंध संचालक का कार्यालय प्रबंध मंडल की इच्छा पर निर्भर करता है। निर्देशक मंडल के सदस्य मुद्रा के केंद्रीय कार्यालय पर ही रहते हैं। ये समय-समय पर होने वाली सभाओं में भाग लेते हैं। साथ ही ये कोष के नियमित कार्य संचालन के प्रति उतरदायी भी होते हैं। ये सदस्य मुद्रा कोष से ही वैतन प्राप्त करते हैं।
(ग) अंतरिम समिति - यह एक सलाहकारी संस्था है। इसमें प्रशासक मंडल के 22 सदस्य होते हैं। इसकी एक वर्ष में दो बैठके होती है। यह प्रशासक मंडल को अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक प्रणाली, सदस्य देशों के कोटा, समझौता धारा में संशोधन इत्यादि मामलों में सलाह देती है।
(घ) विकास समिति - यह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष एवं विश्व बैंक की संयुक्त समिति है, जो विकासशील देशों को वास्तविक संसाधनों के हस्तातरण पर विचार करती है। इस समिति में भी 22 सदस्य होते हैं, जो कोष और बैंक के प्रशासक होते हैं।
(ङ) मताधिकार मुद्रा कोष के सामान्य निर्णय बहुमत के आधार पर होते हैं। इनका निर्धारण मताधिकार से ही होता है। प्रत्येक सदस्य देश 250 निश्चित मत दे सकता है। इसके अतिरिक्त कोष में उसके अभ्यंश के अनुसार प्रति एक लाख एस.डी.आर. पर एक अतिरिक्त मत प्राप्त होता है
(च) कार्यालय - इसका केवल एक केंद्रीय कार्यालय है। यह वॉशिंगटन (अमेरिका) में स्थित हैं।
वार्तालाप में शामिल हों