बड़े पैमाने की उत्पत्ति के लाभ - Advantages of Large Scale Production
बड़े पैमाने की उत्पत्ति के लाभ - Advantages of Large Scale Production
आधुनिक युग में बड़े पैमाने के उत्पादन से उत्पादक श्रमिक तथा उपभोक्ता तभी को लाभ प्राप्त होते हैं जिनका संक्षिप्त वर्णन निम्न है (A) उत्पादक को लाभ - बड़े पैमाने पर उत्पादन करने से उत्पादक को अनेक लाभ वृद्धि होने से प्राप्त होती है, जैसे
(a) तकनीकी बचतें - इसमें निम्न लाभ सम्मिलित हैं
(i) विशिष्टीकरण के लाभ
(ii) उत्पादन का उत्तम तरीका
(iii) उच्च प्रशिक्षण प्राप्त तकनीशियनों की सेवा का लाभ
(b) वाणिज्यिक बचते इसमें निम्न लाभ सम्मिलित है
(i) बड़े पैमाने पर कय-विक्रय का लाभ
(ii) बडीमात्रा में यन्त्र एवं प्लान्ट खरीदने का लाभ
(iii) बड़ी मात्रा में विज्ञापन एवं वितरण किया करने से प्रति इकाई खर्च में कमी
(iv) उत्पादन के अन्य साधनों का बड़ी मात्रा में क्रय करने के कारण प्रति इकाई कम खर्च ।
(c) वित्तीय बचते- इसमें निम्न लाभ सम्मिलित है -
(i) बड़ी मात्रा में साख एवं पूँजी उपलब्ध होने के कारण कम ब्याज दर का भुगतान करना पड़ता है।
(ii) बैंक द्वारा बहुत सी वित्तीय सेवाओं के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाता है।
(iii) विनियोक्ताओं का विश्वास बना रहता है।
(d) प्रबन्धकीय बचते
(i) योग्य, अनुभवी, कुशल तथा वैज्ञानिक प्रबन्ध व्यवस्था का लाभ
(ii) प्रबन्ध में कम्प्युटर का प्रयोग सम्भव
(iii) श्रम विभाजन का लाभ सम्भव
(e) जोखिम उठाने की अधिक क्षमता
(i) छोटे उद्योगों की तुलना में बड़े उद्योग अधिक जोखिम उठा सकते हैं, अतः लाभ की मात्रा भी अधिक होती है
(ii) शोध एवं अनुसन्धान पर अधिक ध्यान सम्भव ।
( 2 ) बाह्य बचतें - जिन बचतों का लाभ एक स्थान पर स्थित सभी इकाइयों को प्राप्त होता है उन्हें बाह्य बचते कहा जाता है। इन बचतों में निम्न प्रमुख हैं
1 नये-नये आविश्कार एवं अनुसन्धान सम्भव
2. संचार एवं सन्देशवाहन के साधनों में वृद्धि
3 रेल, सड़क तथा वायु यातायात का विकास
4 बैंकिंग सुविधा का विकास
5 संगठित होकर सरकार से अपनी माँग मनवाना सम्भव
6 देश-विदेश के व्यापारियों से अनायास ही व्यापारिक सम्बन्ध सम्भव।
(3) अविभाज्यता के कारण बचत सम्भव उत्पादन में अनेक ऐसे यन्त्र एवं प्लान्ट हैं जिनका उपयोग केवल बड़े उद्योग ही कर सकते हैं, जैसे-
1 स्वचालित प्लान्ट एवं मशीन का उपयोग
2 अवशिष्ट पदार्थों का लाभप्रद प्रयोग सम्भव
3. ख्याति अर्जित करना
(B) श्रमिकों को लाभ बड़े पैमाने पर उत्पादन किये जाने से उस संस्था के श्रमिकों को भी निम्न लाभ प्राप्त होते हैं
(1) श्रमिकों की योग्यता, दक्षता, क्षमता एवं अनुभव वृद्धि
(2) श्रमिकों की सौदा करने की क्षमता में वृद्धि
(3) ऊँची मजदूरी दर सम्भव
(4) श्रमिकों का शोषण सम्भव नहीं
(5) श्रमिक संगठनों का विकास
(6) श्रमिकों के आर्थिक एवं राजनैतिक हित सुरक्षित
(7) रोजगार तथा पदोन्नति के अधिक अवसर ।
(C) उपभोक्ताओं को लाभ बड़े पैमाने पर उत्पादन किये जाने से उपभोक्ताओं को निम्न लाभ प्राप्त हो सकते हैं
(1) उपभोक्ताओं को उचित दर पर पर्याप्त मात्रा में वस्तुएँ उपलब्ध
( 2 ) नवीन एवं आधुनिक वस्तुएँ भी बाजार में सुलभ
( 3 ) उपभोक्ताओं के जीवन स्तर में वृद्धि
(4) उपभोक्ताओं का शोषण सम्भव नहीं
(5) अच्छी एवं प्रमापित वस्तुएँ उपलब्ध।
वार्तालाप में शामिल हों