कृषि बैंकिग , कृषि बैंकिंग का अर्थ , तत्व - Agricultural Banking, Meaning, Elements of Agricultural Banking
कृषि बैंकिग , कृषि बैंकिंग का अर्थ , तत्व - Agricultural Banking, Meaning, Elements of Agricultural Banking
आर्थिक आयोजन के वर्तमान युग में कृषि उद्योग एवं व्यापार के विकास के लिए बैंकिंग व्यवस्था एक अनिवार्य आवश्यकता मानी जाती है। एक ही बैंक के लिए व्यापार, वाणिज्य, उद्योग तथा कृषि की समुचित वित्तव्यवस्था करना असंभव नही तो कठिन अवश्य होता है। अतएव विशिष्ट कार्यों के लिए अलग-अलग बैंक स्थापित किए जाते है, जैसे व्यापारिक बैंक, कृषि बैंक, औद्योगिक बैंक, विदेशी विनिमय बैंक तथा बचत बैंक।
कृषि बैंकिंग का अर्थ
बैंक की शाखाओं ने कृषि संबंधी समस्त कार्यकलापों के लिए ऋण प्रदान किए है। फसल उत्पादन, बागानी फसले, कृषि यंत्रीकरण, भूमि विकास और सुधार, कुएँ खोदना, नलकूप और सिचाई परियोजनाएँ, वानिकी,
शीतागार और गोदाम निर्माण, कृषि उत्पाद प्रक्रम, खाद बीज आदि के व्यापारियों को ऋण, डेयरी, मछली पालन, सूअर पालन, पुनर्सज्जित पूर्व प्रयुक्त ट्रैक्टर, गोदाम रसीद की गिरवी पर ऋण किसान के अपने परिसर में भंडारित उत्पाद पर ऋण, शहतूत की कृषि, रेशमकीट पालन और अन्नशुल्क इसके उदाहरण है। बैंक अन्य कोई भी संबंधित कार्यकलाप भी इसमें शामिल कर सकता है।
कृषि बैंकिग के तत्व
• बैंक की शाखाएं जमीन तैयार करने से लेकर कृषि गतिविधियों जैसे फसल प्रबंधन, प्रसंस्करण और विपणन करने के लिए सहायता करती है।
• कृषि ऋण को विशेष ध्यान देने के लिए बैंक ने भी विभिन्न विषयों के कृषि विशेषज्ञों को नियुक्त किया है जो किसानों को अपने कृषि उद्यम में परियोजनाओं को संभालने के लिए मार्गदर्शन कर सकें।
• कृषि अग्रिम गरीब से गरीब व्यक्ति को छोटे गतिविधियों से लेकर बड़े फड परिव्यय शामिल उच्च तकनीक गतिविधियों को दिया जाता है।
• हमारे पास हर क्षेत्र के लिए एक प्रभावी विपणन और वसूलीटीम हैं जो कृषि उत्पादों के डीलरों के साथ और ऋण स्वीकृति प्रसंस्करण, निगरानी और वसूली के लिए विपणन और संबंधों के निर्माण के लिए जिम्मेदारियाँ निभाती हैं।
• सरकार और लोगों के सामूहिक प्रयास के साथ हम ग्रामीण के साथ हम ग्रामीण और कृषि क्षेत्रों में विकास को उत्प्रेरित करने में शामिल होकर हर भारतीय के लिए बँकर बन सकते हैं।
वार्तालाप में शामिल हों