क्षेत्रफल प्रतिदर्श - area sample

क्षेत्रफल प्रतिदर्श - area sample

इस सर्वे प्रणाली का वर्तमान में महत्व निरन्तर बढ़ता ही जा रहा है। जैसा कि नाम से स्पष्ट है, यह एक प्रकार का समूह निदर्शन ही है जिसमे समग्र को भौगोलिक आधार पर बाट कर उसमें से किसी एक क्षेत्र का चयन कर लिया जाता है, तो उसके बाद लिये जाने वाले समस्त निदर्शों का चुनाव उसी क्षेत्र से किया जाता है। क्षेत्रफल प्रतिदर्श समूह निदर्शन, या किसी भी प्रकार के प्रायिकता निदर्शनों में से निदर्श के चुनाव की एक महत्वपूर्ण विधि है। क्षेत्रफल निदर्श में समग्र के सभी नदा संबंधी सूची बनाने की आवश्यकता नहीं रहती। इस विधि के अंतर्गत केवल चुने हुए क्षेत्र से संबंधित मदों की ही सूची बनानी होती है। इस प्रकार डीलेन्स के अनुसार, "इस विधि में समूह निदर्श के एक महत्वपूर्ण गुण का प्रयोग किया जाता है। इस विधि से निदर्श चुनने के लिए निम्न कदम उठाने होते हैं।


• सर्वप्रथम समग्र को परिभाषित किया जाता है।


• भौगोलिक दृष्टि से जिस क्षेत्र पर विचार करना है, उसे परिभाषित किया जाता है।


• क्षेत्र को किस आधार पर व कितने आकार के खंडों में बांटना है, इसका निर्णय किया जाता है। खंडों में से जिन इकाइयों से साक्षात्कार करना है, उनका चुनाव किया जाता है।


• इस विधि का प्रमुख लाभ यह है कि इसमें पूर्ण रूप से देव निदर्श का चुनाव होता है। निदर्श की परिशुद्धता एवं विश्वसनीयता अधिक प्राथमिक इकाइयों का चुनाव कर बढ़ाई जा सकती है।


इस विधि में निम्न दोष है- 


• यदि केवल एक ही परीक्षण करना है तो ऐसी स्थिति में इस विधि से निदर्श चुनने में सामान्यतः अधिक लागत लगती है।


• एक बार एक क्षेत्र के चुनाव हो जाने के बाद ही साक्षात्कार हेतु बुलाना आवश्यक होता है इसमें कई बार व्यय अधिक हो जाता है।