श्रम की उपलब्धता , भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक या सिडबी - Availability of Labour, Small Industries Development Bank of India or SIDBI
श्रम की उपलब्धता , भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक या सिडबी - Availability of Labour, Small Industries Development Bank of India or SIDBI
एक उद्यमी अकेला ही व्यवसाय को नहीं चला सकता। उसे अपनी सहायता के लिए कुछ व्यक्तियों को नौकरी पर रखना होगा। विशेष रूप से विनिर्माण कार्य के लिए उसे प्रशिक्षित तथा अर्ध प्रशिक्षित कारीगरों को रखना होगा। कार्य शुरू करने से पूर्व उद्यमी को यह निश्चित कर लेना चाहिए कि क्या उसे किए जाने वाले कार्यों के लिए उचित प्रकार के कर्मचारी मिल पायेंगे?
भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक या सिडबी
भारत की स्वतंत्र वितीय संस्था है जो सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की वृद्धि एवं विकास के लक्ष्य से स्थापित किया गया है। यह लघु उद्योग क्षेत्र के संवर्द्धन, वित्तपोषण और विकास तथा इसी तरह की गतिविधियों में लगी अन्य संस्थानों के कार्यों में समन्वयन के लिए प्रमुख विकास वित्तीय संस्था है।
सिडबी की स्थापना 2 अप्रैल 1990 को हुई। इसकी स्थापना संबंधी अधिकार पत्र भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक अधिनियम, 1989 में सिडबी की परिकल्पना लघु उद्योग क्षेत्र के उद्योगों के सवर्द्धन, वितपोषण और विकास और लघु उद्योग क्षेत्र के उद्योगों को संवर्द्धन व वितपोषण अथवा विकास में लगी संस्थाओं के कार्यों में समन्वय करने और इसके लिए प्रासंगिक मामलों के लिए प्रमुख वित्तीय संस्था के रूप में की गई है।
दि बैंकर, लंदन की हालिया रैंकिंग में सिडबी ने विश्व के 30 सर्वोच्य विकास बैंकों में अपनी जगह बनाए रखी। दि बैंकर, लंदन के मई 2001 अंक के अनुसार पूंजी व आस्तियों की दृष्टि से सिडबी का स्थान 25वां था।
वार्तालाप में शामिल हों