लोकप्रियता के कारण - because of popularity

लोकप्रियता के कारण - because of popularity


सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन की लोकप्रियता के निम्नलिखित कारण हैं:


1. सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन पूर्ण रूप से ग्राहक केन्द्रित है। ग्राहकों पर ध्यान के प्रति दृढ़ता के कारण संगठन को प्रतिस्पर्धी लाभ प्राप्त होते हैं।


2. उत्पाद / सेवाएँ बाज़ार को जीतते हैं, ऐसी सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन की मूलभूत मान्यता है।


3. सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन के दृष्टिकोण के अनुसार गुणवत्ता के कारण ही लाभ प्राप्त होते हैं, इसका अन्य कोई विकल्प नहीं है।


4. इसके अंतर्गत सम्पूर्ण गुणवत्ता को बहुआयामी लक्षणों वाला माना जाता है।


5. सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन प्रक्रिया केन्द्रित है, ना कि पारंपरिक प्रबंधन की भांति परिणाम केन्द्रित । 


6. सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन ग्राहकों, प्रबंधकों एवं कर्मचारियों के मध्य लक्ष्य निर्देशित संयोजन का निर्माण करता है। सभी गुणवत्ता के प्रति योगदान के लिए अभिप्रेरित होते हैं। कार्य करने के बेहतर तरीकों के अन्वेषण के लिए सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन सभी कर्मचारियों को बिना उनके स्तर की परवाह किए सशक्त बनता है। इसके विपरीत, पारंपरिक प्रबंधन का दृष्टिकोण एकल है. जहाँ श्रमिक कार्य करते हैं तथा प्रबंधक श्रमिकों का प्रबंधन करते हैं।


7. सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन एक लम्बे नियंत्रण - विस्तार ( long span of control) का पक्षधर है, जिसमें अधिकार लगभग कर्मचारियों के निम्नतम स्तर तक प्रसारित होता है, बजाय पारंपरिक प्रबंधन संस्कृति के लघु नियंत्रण विस्तार एवं बहु-स्तरीय अधिकार क्षेत्रों के। गुणवत्ता के प्रति जवाबदेही प्रत्येक स्तर में अन्तर्निहित होती है।


8. सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन के अंतर्गत श्रम विभाजन ( division of labour ) के विपरीत, चक्रानुक्रम (rotation) में एक कौशल - बाहुल्य कार्यबल (multi-skilled workforce) की आवश्यकता होती है।


संक्षेप में सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन संगठन के सभी लोगों द्वारा अपनाया जाता है तथा गुणवत्ता में निरंतर सुधार एवं प्रगति, प्रत्येक व्यक्ति की चिंता का विषय होता है।