स्थिति विवरण के अध्ययन से लाभ - Benefit from study of status details
स्थिति विवरण के अध्ययन से लाभ - Benefit from study of status details
बैंक का स्थिति विवरण बैंक की संपूर्ण आर्थिक स्थिति का चित्रण होता है। इसके अध्ययन के विशेष रूप से उल्लेखनीय लाभ निम्नलिखित है: -
1. बैंक के दायित्वों तथा आदेयों का विश्लेषण करने से बैंक की वर्तमान आर्थिक दशा के संबंध में ज्ञान प्राप्त होता है।
2. चालू वर्ष के स्थिति विवरण को पिछले वर्षों के विवरणों से तुलना करके बैंक की प्रगति का अनुमान लगाया जा सकता है।
3. विभिन्न बैंको की स्थिति विवरण के आधार पर उनकी आर्थिक स्थिति की तुलना की जा सकती है।
4. स्थिति विवरण के प्रकाशन से बैंक से संबंधित सभी व्यक्तियों को उनके हितों के बारे में सूचना मिल जाती है। बैंक के अंशधारी, निपेक्षधारी, देनदार तथा कर्मचारी सभी को उनके हितों से संबंधित सूचना प्राप्त होती है।
5. बैंक में जनता के विश्वास का आधार उनका स्थिति विवरण ही होता है और इसी से जनता को निवेश के लिए रास्ता मिलता है। 16. स्थिति विवरण से बैंक की सुरक्षा तथा तरलता स्थिति का भी ज्ञान प्राप्त होता है।
वार्तालाप में शामिल हों