उत्पादकता के लिए मानव संसाधन नियोजन के लाभ - Benefits of Human Resource Planning for Productivity

उत्पादकता के लिए मानव संसाधन नियोजन के लाभ - Benefits of Human Resource Planning for Productivity


उत्पादकता के लिए सुव्यवस्थित मानव संसाधन नियोजन को सभी संगठनों ने मान्य किया है। पहले छोटे संगठनों के प्रबंधको में आम धारणा थी कि उन्हें जरुरत पड़ने पर कर्मचारी मिल जाएगे, परंतु अब औद्योगिक वातावरण में नियमित मानव शक्ति नियोजन की हर बड़े एवं छोटे संगठनों में आवश्यकता है, जिससे कि तकनीकी ज्ञान में आ रहे बदलावों की पूर्ति, उत्पादों, बाजार व आतरिक संगठन आदि में कर्मचारियों के कौशल का उपयोग हो, ताकि संगठन की उत्पादकता पर कोई असर न पडे । अनेक संगठनों ने मानव संसाधन पर सर्वाधिक महत्वपूर्ण संसाधन के रूप में ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता समझी है और उच्चस्तरीय उत्पादकता व कार्य क्षमता प्राप्त करने के लिए कदम उठाए है।


उत्पादकता के लिए मानव संसाधन नियोजन के कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं का वर्णन नीचे किया गया है-


1. उत्पादकता के लिए मानव संसाधन नियोजन के तहत मानव शक्ति का नियोजन किया जाता है इसका परिणाम यह होता है कि कार्य वितरण के समय कर्मचारियों की योग्यता के अनुसार उन्हें कार्य मिल जाता है।


2. मानव संसाधन नियोजन संगठन की उतपादकता हेतु हितकर है। इसके माध्यम से संगठन अनुमान लगा सकता है कि मानव शक्ति की क्या समस्याएं हैं? ताकि उन पर जल्दी कार्यवाही की जा सके। अतः मानव शक्ति नियोजन सुधारात्मक कार्यवाही करने का बाध्य करता है।


3. संगठन के क्रियाकलापों को नियंत्रित करने हेतु एवं उसमे जरूरी बदलाव करने के लिए मानव शक्ति नियोजन का उपयोग किया जाता है।


4. मानव संसाधन नियोजन प्रक्रिया के द्वारा कर्मचारियों द्वारा संपन्न होने वाले कार्य का मूल्यांकन संभव हो जाता है,

ताकि विचलन पर अंतर को समझा जा सके। यह विचलन गत्यात्मकता एंव कार्य गुणवत्ता को प्रदर्शित करता है।


5 मानव संसाधन नियोजन का लाभ कर्मचारी विशेष को भी होता है कैसे मानव संसाधन की आवश्यकता है? संगठन में कर्मचारी की योग्यता कैसी होनी चाहिए। संगठन की उत्पादकता बढ़ाने में वह क्या कर सकता है? का ज्ञान कर्मचारी को हो जाता है, जिससे वह अपनी योग्यता एवं कौशल वृद्धि हेतु प्रयत्न कर सकता है।


6. वर्तमान में निरंतर उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया जाता है। इस दृष्टि से संगठन में कार्यरत कर्मचारियों का श्रेष्ठतम उपयोग आवश्यक है। यह प्रयोग प्रभावशाली मानव संसाधन नियोज से ही संभव है।


7. मानव संसाधन नियोजन के माध्यम से उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रबंधकों को कर्मचारियों की आवश्यकताओं का पता लगाया जात है और उन्हें पूरा करने के तरीके खोते जाते हैं।