मानव संसाधन नियोजन के लाभ - Benefits of Human Resource Planning

मानव संसाधन नियोजन के लाभ - Benefits of Human Resource Planning


मानव संसाधन नियोजन के लाभ निम्नलिखित हैं


1. वर्तमान युग में ज्ञान विज्ञान और तकनीकी के विकास के कारण उद्योगों में प्रशिक्षित और किसी विशिष्ट कार्य संपन्न करने की कार्य दक्षता रखने वाले श्रमिकों, कर्मचारियों के दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही माँग और पूर्ति की कमी की समस्या से मुक्त होने हेतु मानव संसाधन नियोजन का अत्यधिक महत्व है।


2 वर्तमान युग में प्रायः सभी श्रमिक वर्ग का व्यावसायिक कलेवर उनके कार्यों के अनुरुप परिवर्तित हो गया है। ऐसी स्थिति में मानव संसाधन नियोजन आवश्यक एवं महत्त्वपूर्ण हो गया है ।


3. अत्याधुनिक तकनीकी के प्रचलन अपनाने के कारण इस युग में व्यावसायिक प्रशिक्षण पुनर्प्रशिक्षण एवं कौशल उन्मुखीकरण की आवश्यकता के कारण मानव संसाधन नियोजन में पर्याप्त वृद्धि हुई है।


4. विकासशील देशों में औद्योगिक विकास की दशा में प्रगति करने के फलस्वरुप उपयुक्त कारण कार्य दक्षता और कौशल वाले लोगों के अभाव को दूर करने की दृष्टि से भी मानव संसाधन नियोजन के लाभ की अनिवार्यता है।


5. जनशक्ति साधनों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गतिशीलता वृद्धि के कारण पूर्वानुमान के आधार पर मानव संसाधन नियोजन महत्वपूर्ण हो गया है, ताकि मानसिक रूप से सुयोग्य, दक्ष एवं व्यावसायिक कुशलता में प्रशिक्षित जनशक्ति का प्रवाह रोकने में सफलता मिल सके।


6. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसरों तथा जनशक्ति के समुचित एवं प्रभावशाली उपयोग पर विशेष ध्यान देने की दृष्टि से भी मानव संसाधन नियोजन की प्रतिष्ठा बढ़ी है।


7. वर्तमान युग में प्रबंधकीय नियोजन में बढ़ती हुई रुचियों और औद्योगिक विविधताओं के कारण भी मानव संसाधन नियोजन को लोकप्रियता प्राप्त होने से इसके महत्व में वृद्धि हुई है।


8. मानव शक्ति के सदुपयोग, अधिकतम कल्याण और मानवीय व्यवहारों के अनुरुप विकास के फलस्वरुप मानव संसाधन नियोजन आवश्यक एवं महत्वपूर्ण बन गया है


9. उद्योग में उत्पादन वृद्धि तथा भौतिक साधनों के साथ श्रमशक्ति के सामंजस्यपूर्ण अनुकूलतम उपयोग एवं प्रत्येक कार्य के लिए उपयुक्त व्यक्ति को कार्य में लगाने की दृष्टि से मानव संसाधन नियोजन नितांत महत्वपूर्ण है।


10 राष्ट्रीय मानव संसाधन नियोजन के आधार तथा बेरोजगारी जैसी समस्याओं के निदान की दृष्टि से सक्षम जनशक्ति नियोजन का महत्व बढ़ा है।