नौकरी मूल्यांकन के लाभ - Benefits of Job Evaluation
नौकरी मूल्यांकन के लाभ - Benefits of Job Evaluation
नौकरी मूल्यांकन कर्मचारियों के लिए ही लाभकारी नहीं है, बल्कि वह संगठन के लिए भी लाभप्रद है। संगठन में नौकरी मूल्यांकन की उचित तकनीकी विकसित कर निम्नलिखित लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं:
• यह नई मजदूरी दरें निर्धारित करने में सहायक हैं। साथ ही नए कार्यों के लिए नई दरें निर्धारित करने में भी सहायक है।
• यह व्यक्तिगत भेदभाव को समाप्त करने में सहायक है, जो संगठन में विभिन्न कार्यों के मजदूरी दरें या वेतन निर्धारित करने में उत्पन्न होती हैं।
• यह संगठन में मधुर संबंध विकसित करने में सहायक है क्योंकि अधिकांश असंतोष मजदूरी या वेतन विषमता को लेकर ही उत्पन्न होता है।
• नौकरी मूल्यांकन के द्वारा प्राप्त जानकारियों के आधार पर पदोन्नति, स्थानांतरण, योग्यता, प्रशिक्षण से संबंधित नीतिया तय करने में सुविधा होती हैं।
• नौकरी मूल्याकन सामूहिक सौदेबाजी के लिए उपयोगी है।
• यह सही कर्मचारी को सही कार्य पर स्थापित करने का आधार प्रदान करता है।
• यह संगठन में उचित उत्प्रेरणा नियोजन विकसित करने में सहायक है।
• यह संगठन में श्रम लागत को नियंत्रित करने में सहायक है तथा उचित कार्य के लिए उचित मजदूरी की व्यवस्था करने में सहयोग प्रदान करता है।
• यह कर्मचारियों की कार्य कुशलता एवं मनोबल में वृद्धि करता है।
• नौकरी मूल्यांकन योग्य एंव अनुभवी कर्मचारियों को संगठन की ओर आकर्षित करता है ।
वार्तालाप में शामिल हों