परीक्षण मार्केटिंग के लाभ - Benefits of trial marketing

परीक्षण मार्केटिंग के लाभ - Benefits of trial marketing


कम्पनी द्वारा नये उत्पाद को परीक्षण विपणन अवस्था में से गुजरने के कई कारण होते हैं-


(i) परीक्षण विपणन की सहायता से कम्पनी को नये उत्पाद की सम्भावित बिक्री का आभास मिल जाता है। यदि परीक्षण विपणन में उत्पाद की बिक्री सम- विच्छेद बिंदु से नीचे चले जाये तो कम्पनी को सावधान होने का अवसर मिल जाता है। इसके परिणामस्वरूप थोड़ी राशि का व्यय करके कम्पनी विशाल हानि से जोकि उत्पाद के असफल होने पर हो सकता है तथा अन्य परेशानियों से बच सकती है।


(ii) परीक्षण विपणन से कम्पनी का सही विपणन मिश्रण के विकसित करने में पर्याप्त सहायता मिलती है, क्योंकि विभिन्न मिश्रणों के सापेक्षिक गुण-दोषों के बारे में इस अवस्था में जनकारी प्राप्त हो सकती है।


(iii) परीक्षण विपणन की सहायता से कभी-कभी उत्पाद सम्बन्धि किसी ऐसे दोप का पता चल जाता है जोकि इससे पूर्व वाली उत्पाद विकास अवस्था में कहीं रह गया था।


(iv) उत्पाद के प्रति मध्यस्थों की प्रतिक्रिया का पता चल जाता है।


कैडबरी के अनुसार, "परीक्षण विपणन निम्नलिखित दो मुख्य लाभ उपलब्ध कराता है। प्रथम यह एक उत्पाद के विक्रय निप्पादन का माप प्राप्त करने के लिए एक उत्पाद विपणन वातावरण में उसके परीक्षण का अवसर उपलब्ध करता है। द्वितीय जब एक उत्पाद का सीमित क्षेत्र में विपणन किया जाता है, तो इससे उत्पाद या समग्र विपणन योजना की कुछ कमजोरियों को परिभाषित किया जा सकता है एक उत्पाद कमजोरी, जोकि राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुतिकरण के बाद शांत होती है, को सुधारना बहुत खर्चीला हो सकता है और अगर उपभोक्ताओं के मध्य प्रारंभिक प्रतिक्रियाए ऋणात्मक हैं तो एक विपणनकर्ता उपभोक्ता के पुनः प्राप्त करने की कोशिश के अवसर को भी खो सकता है।