क्रेता की सावधानी का सिद्धांत - buyer's caution principle
क्रेता की सावधानी का सिद्धांत - buyer's caution principle
क्रेता की सावधानी का सिद्धांत लैटिन भाषा में Caveat Emptor' शब्द का हिन्दी अनुवाद है। Caveat शब्द का अंग्रेजी अर्थ है 'Beware' जिसे हिन्दी में सावधानी रहो तथा Emptor शब्द का अंग्रेजी अर्थ है Boyer जिसे हिन्दी में क्रेता कहते हैं। इस प्रकार Caveat Emptor' शब्द का अर्थ है, 'क्रेता सावधान रहों।
यह सामान्य सिद्धांत की बात है कि क्रेता माल खरीदते समय सावधान रहे अर्थात वह अपने हितों की स्वयं ही रक्षा करें। इस प्रकार क्रेता की सावधानी पूर्वक क्रय करता चाहिए। वह माल की गुणवता,
उपयोगिता आदि की पूर्ण जाँच करके खरीदे, वह पूर्ण जाँच करने के बाद माल खरीदता है और बाद में माल में कोई दोष निकलता है तो उसके लिए विक्रेता उत्तरदायी नहीं होगा।
निष्कर्ष रूप में यह कहा जा सकता है कि क्रेता की सावधानी के सिद्धांत के अनुसार क्रेता का यह कर्तव्य है कि वह सावधानी पूर्वक अपने विवेक को काम में लेते हुए पर्याप्त जाँच करके यथोचित गुण, किस्म व उद्देश्य के लिए ही माल खरीदे।
वार्तालाप में शामिल हों