करियर नियोजन , परिभाषाएँ - career planning definitions

करियर नियोजन , परिभाषाएँ - career planning definitions


करियर नियोजन का अर्थ कर्मचारियों की व्यक्तिगत आवश्यकता और संगठन को उनकी कार्यक्षमता की पूर्ति के लिए आपस में तालमेल बिठाना आवश्यक होता है। यह कार्य करियर नियोजन पूरा करता है व करियर योजना तैयार करने में मदद करता है। यह संगठनात्मक व्यवस्था में करियर की प्रक्रिया और प्रगति व्यक्ति के नोकरी प्रारंभ करने से लेकर सेवानिवृत होने तक चलती रहती है। यह प्रबंधक द्वारा चलाई जाने वाली तकनीक है। जो कि युवा कर्मचारी की कार्य दक्षता बढ़ाने और प्रबंधकीय नियंत्रण को मापने का सूत्र धार है ।


यह संगठन की कार्यशीलता बढ़ाता है और कर्मचारियों की आत्म संतुष्टि बढ़ाने पर निर्भर करता है। करियर नियोजन कर्मचारियों की प्रतिभा खोज कर उनका विकास करता है।

यह एक निश्चित समय के लिए या निश्चित व्यक्ति के लिए नहीं होती है। बल्कि यह प्रक्रिया मानव संसाधन विकास के लिए निरंतर चलते रहने वाली बहुत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।


करियर नियोजन की परिभाषाएँ


करियर नियोजन की कुछ प्रमुख परिभाषाएँ निम्नलिखित है:


शूलर के शब्दों में, "यह वैयक्तिक आवश्यकताओं, योग्यताओं, ध्येय तथा संगठन की प्रत्यक्ष अपेक्षओं एवं क्रत्य परितोषण अभिज्ञान की एक क्रिया है तथा फिर उन्नत संरचित करियर - विकास कार्यक्रम द्वारा योग्यताओं का अपेक्षाओं एवं पारितोषण से मिलान करना है।"


हेनेमन एवं श्वाव के शब्दों में, "करियर प्रबंध में उस मार्ग का नियोजन होता है, जिस पर कर्मचारीगण यात्रा करते है जिसमें सिखलाई मन्त्रण तथा कर्मचारी का पदोन्नति मूल्यांकन उन पदों का चयन जिन पर कर्मचारी बैठेगा, कृत्य से पृथक प्रशिक्षण तथा उसके द्वारा भौगोलिक स्थानांतरण सम्मिलित है।"


मैन्सफील्ड के शब्दों में, करियर विकास वह प्रक्रिया है, जिसमें वैयक्तिक अनुभव अवधारणा तथा करियर का लोक दर्शनीय पक्ष, जीविका स्थितियों की प्रत्येक उत्तरोतर मंजिल को प्रवाहित बनाने के लिए प्रति प्रभावित करते है ।"


हिल एवं ग्रीयर के शब्दों में, "करियर विकास किसी व्यक्ति के लिए किसी संगठन में उसके सेवाकाल में धारण की जाने वाली संभावित कृत्य श्रृंखला का नियोजन तथा उत्पन्न अवसरों के अनुसार आवश्यक कृत्य कौशल प्रदान करने के लिए निकास व्यूह रचनाओं की एक प्रक्रिया है।"