दीर्घकालीन औसत लागत रेखा की विशेषताएँ - Characteristics of Long Run Average Cost Line
दीर्घकालीन औसत लागत रेखा की विशेषताएँ - Characteristics of Long Run Average Cost Line
(1) दीर्घकालीन औसत लागत रेखा, सभी अल्पकालीन औसत लागत रेखाओं को ढक देती है।
(2) दीर्घकालीन औसत लागत रेखा सदैव अल्पकालीन औसत लागत रेखा से कम होती है, अतः चित्र में यह कभी भी अल्पकालीन औसत लागत रेखा से ऊपर नहीं होती।
(3) दीर्घकालीन औसत लागत रेखा केवल अल्पकालीन औसत लागत रेखा को छूती है, काटती नही है।
(4) दीर्घकालीन औसत लागत रेखा का न्यूनतम बिन्दु उत्पादन की न्यूनतम लागत तथा फर्म के अनुकुलतम आकार को बताती है।
(5) दीर्घकालीन औसत लागत रेखा तथा अल्पकालीन औसत लागत रेखा दोनों U आकार की होती हैं, लेकिन दीर्घकालीन औसत लागत रेखा अल्पकालीन औसत लागत रेखा अल्पकालीन औसत लागत रेखा से अधिक चपटी होती है।
(6) दीर्घकालीन औसत लागत रेखा प्रत्येक सम्भावित उत्पादन मात्रा के लिये न्यूनतम सम्भावित लागत को दर्शाती है।
(7) दीर्घकालीन औसत लागत रेखा सदैव ही अल्पकालीन औसत लागत रेखा को न्यूनतम बिन्दु पर स्पर्श नहीं करती है।
(8) दीर्घकालीन औसत लागत रेखा फर्म के लिये लागत एवं उत्पादन के श्रेष्ठ अनुमान बताती है।
(9) दीर्घकालीन औसत लागत रेखा का स्परूप तथा आकार उद्योग में क्रियाशील उत्पादन के नियम पर निर्भर करता है।
वार्तालाप में शामिल हों